{"_id":"680e677816c6469ae403eb93","slug":"bhopal-news-when-drunkards-were-caught-at-rani-kamlapati-station-the-head-constable-was-beaten-up-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: रानी कमलापति स्टेशन पर शराब पीने वालों को पकड़ा तो प्रधान आरक्षक को पीटा, वर्दी तक फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: रानी कमलापति स्टेशन पर शराब पीने वालों को पकड़ा तो प्रधान आरक्षक को पीटा, वर्दी तक फाड़ी
Sun, 27 Apr 2025 10:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:51 PM IST
सार
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन परिसर में बोलेरो में शराब पी रहे युवकों ने पुलिसकर्मी से मारपीट की। प्रधान आरक्षक की वर्दी फट गई। एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार हैं। कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए, भाजपा ने पलटवार करते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
भोपाल पुलिस कर्मी पर हमला होने का मामला सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में अपराधियों और असामाजिक तत्वों का हौसला कितना बढ़ गया है कि रानी कमलापति जैसे रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधिक तत्व खुलेआम वाहनों के अंदर शराब पी रहे हैं। शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात करीब 2 बजे इसी तरह एक बोलेरो वाहन में तीन युवक बैठकर शराब पी रहे थे। जीआरपी थाने के एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बोलेरो की चाभी निकाल ली। इसके बाद कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे, जिसमें प्रधान आरक्षक नजर दौलत खान भी शामिल थे। नजर दौलत खान मौके पर पहुंचे तो आरोपियों से कहासुनी हो गई। इस बीच शराब पी रहे तीनों युवकों ने मिलकर अपनी बोलेरो के अंदर धक्का देकर प्रधान आरक्षक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान प्रधान आरक्षक खान की वर्दी भी कई स्थान से फट गई। जीआरपी रात दो बजे बंसल वन स्थित पव, रेस्टोरेंट कराने पहुंची थी, तभी पार्किंग में लगी कार में तीन युवक शराब पीते मिले थे।
बचाने वालों कहा हिंदू हो दूर रहो
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आरोपी मारपीट के दौरान अन्य पुलिसकर्मियों से कह रहा है कि आप लोग दूर रहो। इसको मत बचाओ, हमारी पुलिस से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन इसने विवाद के दौरान हिंदुओं को गाली दी। हिंदुओं को गाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पुलिसकर्मी शराब पीकर हिंदुओं को गाली दे रहा है।
ये भी पढ़ें- भोपाल के 'लव जिहाद' का नेटवर्क कोलकाता-बिहार तक, सीएम बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
विज्ञापन
जितेन्द्र यादव गिरफ्तार, दो फरार
जीआरपी रानीकमलापति ने प्रधान आरक्षक की शिकायत पर बोलेरो में शराब पी रहे जितेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई रामदयाल ने बताया कि नजर खान के साथ प्रधान आरक्षक संदीप और कमल रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे थे। दोनों पुलिसकर्मी नजर खान को बचाने का प्रयास कर रहे थे, जिस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई है। रेल पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि दोनों आरोपियों की सिनाख्त हो गई है। शिव नगर निवासी जितेन्द्र गिरफ्तार हो गया है। दो अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने डीजीपी को लिखा पत्र, MP, MLA को सेल्यूट वाले आदेश को वापस करने की मांग
कांग्रेस ने उठाए सवाल, भाजपा ने किया पलटवार
इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को घेरा और कहा कि नशे के साथ नफरत फैलाई जा रही है। भाजपा की ओर से पलटवार करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार सार्वजनिक नशे के विरुद्ध सख्त है एवं सार्वजनिक नशे के खिलाफ निरंतर अभियान चलाए जाते हैं। उक्त अभियानों से अपराधियों एवं नशे का सेवन करने वालों में बौखलाहट एवं बेचैनी का माहौल है। ऐसे कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाता है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एवं अन्य दो आरोपी शीघ्र सलाखों के पीछे होंगे। पटवारी जी अपराध को धार्मिक उन्माद बढ़ाने वाली घटना की तरह प्रस्तुत कर मध्यप्रदेश के सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए एक राजनैतिक अपराध आपने भी किया है, जिस पर फैसला मध्यप्रदेश की जनता पहले भी सुना चुकी है और आगे भी सुनाएगी।