फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Fake constable caught making illegal extortion at the intersection near the district court.

Bhopal Crime: जिला अदालत के पास चौराहे पर अवैध वसूली करते नकली आरक्षक पकड़ाया

Tue, 19 Nov 2024 07:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 07:28 PM IST
सार

भोपाल के एमपी नगर पुलिस ने एक नकली पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। वह कोर्ट चौराहे के पास पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पुलिसकर्मी बनकर लोगों के साथ वसूली करता था।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Fake constable caught making illegal extortion at the intersection near the district court.
भोपाल में पुलिस वाला बनकर कर रहा था वसूली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के एमपी नगर पुलिस ने एक नकली पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। वह कोर्ट चौराहे के पास पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पुलिसकर्मी बनकर लोगों के साथ वसूली करता था। उसके खिलाफ छतरपुर में इसी प्रकार की शिकायत मिली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब पांच बजे एमपी नगर पुलिस को सूचना मिली कि कोर्ट चौराहे पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा है और लोगों के साथ वसूली करने का प्रयास कर रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उक्त युवक को हिरासत में लिया तो वह गिड़गिड़ाने लगा। थाने लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पास पुलिस की उसके पास पुलिस की अलग-अलग प्रकार की कई वर्दियां हैं। आरोपी पुलिस की गाड़ी देखकर उसके आसपास खड़े होकर फोटो खिंचवा लेता था और बाद में उसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करता था। आरोपी का हावभाव पूरी तरह से पुलिस वाला ही रहता था, जिससे कई लोग धोखा खा जाते थे। उसके खिलाफ छतरपुर में भी इसी प्रकार से वसूली करने की शिकायतें मिली हैं। पकड़े गए आरोपी का नाम आनंद सेन निवासी आशोका गार्डन बताया गया है। उसके बाद में पूरी जानकारी निकलवाई जा रही है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


चोर गिरोह ने शादी समारोह में गिफ्ट-लिफाफों से भरा बैग किया चेरी
राजधानी में शादी समारोहों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह ने शहर में दस्तक दे दी है। सोमवार की रात कोहेफिजा स्थित गुलशन गार्डन में चल रहे एक शादी समारोह से बदमाश गिफ्ट व लिफाफों से भरा बैग चोरी कर ले गए। शादी समारोह में इस सीजन की यह पहली वारदात बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक भावेश बामनिया (37) एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्रविहार कालोनी में रहते हैं और आनंद नगर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। सोमवार को उनके छोटे भाई की शादी थी। कार्यक्रम का आयोजन हलालपुरा स्थित गुलशन गार्डन में किया गया था। रात को स्टेज पर समाज के लोगों द्वारा वर-वधू पक्ष को बधाई दी जा रही थी। इस दौरान रिश्तेदारों से मिलने वाले गिफ्ट व लिफाफे उनका भांजा लोकेश एक ब्लैक कलर के बैग में रख रहा था। रात करीब सवा ग्यारह बजे लोकेश ने स्टेज पर लगे सोफे पर गिफ्ट लिफाफों से भरा बैग रख दिया और बाथरूम करने चला गया। करीब पांच मिनट बाद वापस लौटे तो बैग गायब हो चुका था। सभी लोगों ने मिलकर बैग को तलाशा, लेकिन बैग नहीं मिला। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भावेश ने कोहेफिजा थाने जाकर बैग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायी के घर से लाखों के जेवरात चोरी 
कोहेफिजा थानांतर्गत बीडीए कालोनी में रहने वाले कमल चावला कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। सोमवार को उनकी बेटी की शादी थी। कार्यक्रम का आयोजन जलसा गार्डन में किया गया था। दोपहर करीब दो बजे पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर कार्यक्रम स्थल चला गया था। तड़के करीब चार बजे कमल चावला का ड्रायवर हबीब सामान रखने के लिए घर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। सूचना मिलते ही कमल घर पहुंचे तो पता चला कि छत की चादर टूटी है और घर के पीछे किचन के गेट का हैंडल भी टूटा है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखा सोने का कड़ा, तीन अंगूठी, चार चूडिय़ां, 2 लोंग, 2 जोड चांदी की पायल, 15 चांदी के सिक्के, 2 सोने के ब्रेसलेट, 6 कान की बाली, 2 सोने की चैन और 12 हजार रुपये नकदी समेत लाखों का सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग समेत 5 गांजा तस्करों से 8 लाख का माल बरामद 
राजधानी की क्राइम ब्रांच ने दो नाबालिग समेत 5 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 44.610 किलोग्राम गांजा और एक इलेक्ट्रिक रिक्शा समेत करीब 8 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी सूचना मिली कि छोला मंदिर थानांतर्गत ग्राम खेजड़ा स्थित जंगल वाले कच्चे रास्ते पर एक महिला और एक लड़का बोरी में गांजा लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम किरण सौदा (60) निवासी इंदिरा कालोनी थाना शाहगंज जिला सीहोर और एक नाबालिग बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से डेढ़ लाख रुपये कीमत का पंद्रह किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद किया गया।


इलेक्ट्रिक रिक्शे के साथ पकड़ाया नाबालिग
इसी प्रकार मुखबिर से मिली सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम गौतम नगर स्थित निर्माणाधीन बैरसिया बस स्टैंड पर पहुंची तो एक नाबालिग इलेक्ट्रिक रिक्शे के साथ मिला। रिक्शे में रखी बोरी की तलाशी में आठ किलोग्राम गांजा रखा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त हुए माल की कुल कीमत एक लाख साठ हजार रुपये बताई गई है। क्राइम ब्रांच ने तीसरी कार्रवाई बजरिया स्थित गरम गड्ढा के पास की। यहां संदिग्ध रूप से खड़े दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने चेतन मालावत निवासी राजयपुर राजस्थान और मोनू उर्फ धीरत तिवारी निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश हाल पता जयपुर राजस्थान बताए। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 21 किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त हुए माल की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है। क्राइम ब्रांच ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed