फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress protests in Bhopal over irregularities in by-elections, protests against breaking of Ambedkar

Bhopal: उपचुनाव में हुई गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, अंबेडकर की मूर्ती तोड़ने का विरोध

Tue, 19 Nov 2024 07:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 19 Nov 2024 07:25 PM IST
सार

उपचुनाव में हुई गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस पार्टी विरोध दर्ज करा रही है। मंगलवार को राजधानी भोपाल में विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में हुई अनियमितता और वहां अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना के विरोध में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bhopal: Congress protests in Bhopal over irregularities in by-elections, protests against breaking of Ambedkar
भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के दो सीटों विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव संपन्न हो चुके हैं लेकिन अभी वहां हुई गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस पार्टी विरोध दर्ज कर रही है। मंगलवार को राजधानी भोपाल में विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में हुई अनियमितता और वहां बीआर अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना के विरोध में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने एमपी नगर एसडीएम एलके खरे को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


मतदान को प्रभावित करने का काम किया
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के महामंत्री अवनीश भार्गव ने कहा कि, 13 नवंबर को हुई वोटिंग के दौरान बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं और असामाजिक तत्वों ने अनुचित तरीके से मतदान को प्रभावित करने का काम किया है। इनके द्वारा हिंसक वारदातों को अंजाम दिया गया और रात में इस विधानसभा के गोहटा गांव में दलित बस्ती में तोड़फोड़ की गई। आगजनी करने के साथ यहां फसलों को नुकसान पहुंचाया गया और गांव में स्थापित बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया गया। इस गांव में दहशत का ऐसा माहौल बनाया गया कि लोग थाने में शिकायत करने जाने तक में डर रहे थे।
विज्ञापन


राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन
राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस के महामंत्री अवनीश भार्गव, भोपाल जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अनोखी मान सिंह और अन्य नेताओं ने कहा कि आदिवासी अंचल और जाटव समाज द्वारा बीजेपी के प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर प्रचार नहीं किया गया। ऐसे में अपने पक्ष में माहौल न बनता देख बीजेपी के गुंडों ने इस अंचल में तोड़फोड़ की और नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस ने राज्यपाल के माध्यम से अंबेडकर प्रतिमा खंडित करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि, गोहटा गांव के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। यह भी व्यवस्था बनाई जाए कि प्रदेश में अन्य स्थानों पर इस तरह की घटनाएं न हों ताकि कमजोर और सुविधा से वंचित आदिवासी समाज के लोग निर्भीक होकर जीवन यापन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed