फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: On the pretext of getting a job, a woman was called from Mumbai and raped in Bhopal

Bhopal News: नौकरी दिलाने के बहाने महिला को मुंबई से बुलाकर भोपाल में किया दुष्कर्म, लव जिहाद का आरोप

Mon, 19 May 2025 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 May 2025 06:52 PM IST
सार

भोपाल में नौकरी का झांसा देकर युवक ने मुंबई की महिला को बुलाया और शादी का वादा कर तीन महीने तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। लव जिहाद के शक में विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Bhopal News: On the pretext of getting a job, a woman was called from Mumbai and raped in Bhopal
मामला मिसरोद थाना क्षेत्र का है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी दिलाने का झांसा देकर भोपाल के एक युवक ने महिला को मुंबई से भोपाल बुला लिया। यहां आने के बाद उनके बीच बीच नजदीकियां बढ़ीं तथा उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वह करीब तीन महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला रविवार रात मिसरोद थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद विहिप के कार्यकर्ता थाने पहुंचे तथा लव जिहाद के शक में प्रदर्शन किया। महिला से पूछताछ के दौरान पुलिस ने लव जिहाद जैसा मामला नहीं पाया तथा दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


मिसरोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय महिला मूलत: उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली है। वह मुंबई में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। कुछ साल पहले वह बच्चों को लेकर पति से अलग हो गई। फरवरी 2025 में ट्रेन में सफर के दौरान उसकी पहचान नौशाद नाम के युवक से हुई। बातचीत के दौरान नौशाद ने कहा कि वह भोपाल में काम करता है। महिला को भी मुंबई से अच्छा काम भोपाल में दिला देगा। महिला उसके झांसे में आ गई तथा युवक के कहने पर एक महीने पहले भोपाल आ गई। यहां पर रहने के लिए जगह नहीं थी तो वह अपने बच्चों के साथ युवक के ही घर में रहने लगी। साथ में रखने के दौरान युवक ने महिला को शादी करने का झांसा दिया तथा उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। युवक खुद बैग बेचने का काम करता था। उसने महिला को भी इसी काम में लगा दिया। महिला ने जब शादी करने का दबाव डाला तो युवक ने बहानेबाजी करते हुए शादी करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हिंदू ने नाम बदलकर मुस्लिम युवती को फंसाया, दुष्कर्म कर धर्म बदलने का दबाव बनाया; मप्र का ऐसा पहला मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदा का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक नौशाद हरदा जिले का रहने वाला है तथा कई साल से भोपाल में लैदर बैग बेचने का काम कर रहा है। 

ये भी पढ़ें - पत्नी बनकर साथ रहना चाहती थी सास, प्रेमी ने मना किया तो दी यह धमकी, उसने कर दी हत्या

विहिप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को जब हिंदू महिला और मुस्लिम युवक के लिव इन रिलेशनशिप में रहने की सूचना मिली तो लव जिहाद के शक में उन्होंने मिसरोद थाने पर प्रदर्शन किया था। आरोप यह भी था कि आरोपी युवक ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत की है। अब पुलिस हकीकत जानने के लिए नाबालिग की काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रही है। विहिप कार्यकर्ताओं का कहना था कि समुदाय विशेष के युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed