फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress appointed representative for participation in Metropolitan Region Authority, will keep an eye

Bhopal: मेट्रोपॉलिटन रीजन अथॉरिटी में भागीदारी के लिए कांग्रेस ने नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, रखेंगे नजर

Fri, 27 Jun 2025 07:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 27 Jun 2025 07:18 PM IST
सार

प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय विकास की दीर्घकालिक योजनाओं के लिए गठित की जा रही मेट्रोपॉलिटन रीजन अथॉरिटी को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कांग्रेस का पक्ष रखने एवं जनहित में सक्रिय निगरानी के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
Bhopal: Congress appointed representative for participation in Metropolitan Region Authority, will keep an eye
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय विकास की दीर्घकालिक योजनाओं के लिए गठित की जा रही मेट्रोपॉलिटन रीजन अथॉरिटी को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कांग्रेस का पक्ष रखने एवं जनहित में सक्रिय निगरानी के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


इन विधायक पूर्व मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

1. डॉ. राजेन्द्र सिंह, विधायक, पूर्व उपाध्यक्ष म.प्र. विधानसभा
2.  पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री मप्र. शासन
3.  जयवर्धन सिंह, विधायक एवं पूर्व मंत्री, मप्र. शासन
4.  अभय दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी
5.  बीके बाथम, सेवानिवृत्त IAS अधिकारी

यह भी पढ़ें-भोपाल में कल निकलेगी भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, भक्ति और आध्यात्मिकता का होगा दिव्य संगम
विज्ञापन



बैठकों में आमंत्रित करने की मांग
गठित कमेटी को लेकर महामंत्री संगठन, मप्र. कांग्रेस कमेटी डॉ. संजय कामले ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने देखा है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई कई योजनाएं, जैसे BRTS, किस प्रकार जनता के पैसे की बर्बादी साबित हुईं। ऐसे में कांग्रेस का यह दायित्व है कि वह इन योजनाओं पर न केवल नजर रखे, बल्कि समय-समय पर ठोस सुझाव भी प्रस्तुत करे। डॉ. कामले ने मांग की है कि इन नामित सदस्यों को मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी की बैठकों में आमंत्रित किया जाए उनके सुझावों को समायोजित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed