फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Commissioner did not pick up the phone of Bhopal MP and MLA, left the meeting, said- this is an insult

Bhopal: भोपाल सांसद और विधायक का कमिश्नर ने नहीं उठया फोन, छोड़ी बैठक, बोले- ये भोपाल की 35 लाख जनता का अपमान

Fri, 28 Mar 2025 08:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 28 Mar 2025 08:14 PM IST
सार

भोपाल जिला विकास समन्वय और निगरानी (दिशा) समिति की बैठक हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई।बैठक में नगर निगम कमिश्नर के नहीं आने से सांसद आलोक शर्मा भड़क उठे और बैठक छोड़कर चले गए। सांसद ने इसे भोपाल की 35 लाख जनता का अपमान बताया है। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Commissioner did not pick up the phone of Bhopal MP and MLA, left the meeting, said- this is an insult
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल जिला विकास समन्वय और निगरानी (दिशा) समिति की बैठक हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई । दरअसल पहली बार भोपाल सांसद ने बैठक बुलाई थी। बैठक में नगर निगम कमिश्नर के नहीं आने से सांसद आलोक शर्मा भड़क उठे और बैठक छोड़कर चले गए। इससे पहले सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय और विधायक भगवान दास सबनानी ने नगर निगम कमिश्नर को फोन लगाया। लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।  सांसद ने इसे भोपाल की 35 लाख जनता का अपमान बताया है। बैठक में स्मार्ट सिटी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर बात होनी थी। बैठक में विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर बाई गुर्जर, उपाध्यक्ष मोहन जाट, सीईओ इला तिवारी समेत जिला अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन



इसलिए बैठक छोड़ कर चले गए सांसद
भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने शुक्रवार को पहली बार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। जिसमें बिजली कंपनी की समीक्षा के बाद एरिगेशन की समीक्षा हुई। इसके बाद नगर निगम की समीक्षा होनी थी।इसके लिए जब नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि वे नहीं है। जब पूछा कि उनकी जगह कौन आया है तो बताया गया कि कोई नहीं है। इसके बाद सांसद, महापौर और विधायक भगवान दास सबनानी ने नगर निगम कमिश्नर को फोन लगाया। लेकिन, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे नाराज होकर सांसद आलोक शर्मा ने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़े-भोपाल जिला पंचायत की चार महीने बाद हुई बैठक में जमकर हंगामा, पानी,सड़क,बिजली के मुद्दे पर दिखी नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन



कमिश्न बोले- बैठक की नहीं थी सूचना
मामला गरमाने के बाद भोपाल नगर-निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव ने सफाई दी है। उन्होने कहा है कि इस बैठक की मुझे कोई जानकारी नहीं थी। अगर जानकारी मिली होती तो मै खुद जाता या किसी अधिकारी को भेजता। जब फोन आया तो मै दिल्ली से आई टीम के साथ बैठक कर रहा था, इसलिए फोन नहीं देख पाया। 

यह भी पढ़ें-भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने पूरा किया सर्वे, 15 दिन बाद आएगी जीएफसी की टीम,1 सप्ताह रही टीम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed