{"_id":"67e57e769fef6f43880f64f8","slug":"bhopal-swachhta-survey-team-completed-the-survey-in-bhopal-gfc-team-will-come-after-31st-team-stayed-for-1-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने पूरा किया सर्वे, 15 दिन बाद आएगी जीएफसी की टीम,1 सप्ताह रही टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने पूरा किया सर्वे, 15 दिन बाद आएगी जीएफसी की टीम,1 सप्ताह रही टीम
Thu, 27 Mar 2025 10:09 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:09 PM IST
सार
भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण (एसएस) की टीमों ने एक सप्ताह तक विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करने के बाद गुरुवार को अपना सर्वे पूरा कर लिया। दिल्ली से आई एसएस टीम ने नगर निगम के सभी 21 जोनों के अंतर्गत आने वाले 85 वार्डों का सर्वे किया।
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण (एसएस) की टीमों ने एक सप्ताह तक विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करने के बाद गुरुवार को अपना सर्वे पूरा कर लिया। टीमों ने नगर निगम के जोन 15 और 21 में सुलभ शौचालय, बाजार क्षेत्र, पार्क, तालाब और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद वे वापस दिल्ली रवाना हो गईं। अब जल्द ही गारबेज फ्री सिटी (जीएफसी) की टीम भोपाल आएगी, जो शहर की सफाई व्यवस्था का फीडबैक लेगी।
टीम ने 85 वार्डों का सर्वे किया
दिल्ली से आई एसएस टीम ने नगर निगम के सभी 21 जोनों के अंतर्गत आने वाले 85 वार्डों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान शहर को पांच हिस्सों में बांटकर अलग-अलग टीमों ने सफाई व्यवस्था की जांच की। हर दिन टीम ने आनलाइन पोर्टल पर चिन्हित इलाकों का सर्वे किया और रिपोर्ट अपलोड की। सर्वे के दौरान भानपुर खंती, पार्क, फाउंटेन, सेंट्रल वर्ज, फुटपाथ, मार्केट एरिया, नाले, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, गारबेज ट्रांसफर स्टेशन और सुंदरीकरण कार्यों का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार 41 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा, मार्च में 2 दिन चलेगी लू
विज्ञापन
15 दिन बाद आएगी जीएफसी की टीम
अब अगला चरण गारबेज फ्री सिटी (जीएफसी) सर्वे का होगा, जिसमें टीम प्रत्येक वार्ड के 10-10 स्थानों पर जाकर लोगों से सीधे फीडबैक लेगी। यह सर्वे 31 मार्च तक पूरे देश में पूरा किया जाएगा और उसके 15 दिन बाद जीएफसी टीमें मैदान में उतरेंगी। इस सर्वे के आधार पर अर्बन लोकल बाडी (यूएलबी) की रैंकिंग तय होगी। नगर निगम और सहयोगी एनजीओ ने दावा किया है कि भोपाल इस साल भी स्वच्छता में नंबर वन रहेगा, लेकिन अंतिम नतीजे सर्वे के बाद ही सामने आएंगे।