फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: There was a lot of uproar in the meeting of Bhopal District Panchayat held after four months, displeas

Bhopal: भोपाल जिला पंचायत की चार महीने बाद हुई बैठक में जमकर हंगामा, पानी,सड़क,बिजली के मुद्दे पर दिखी नाराजगी

Thu, 27 Mar 2025 06:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 27 Mar 2025 06:19 PM IST
सार

भोपाल जिला पंचायत की बैठक बैठक सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की परेशानी को लेकर अधिकारियों को निशाने पर लिया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचई, कृषि, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति समेत 15 विभाग के कामों की समीक्षा की गई। 

विज्ञापन
Bhopal: There was a lot of uproar in the meeting of Bhopal District Panchayat held after four months, displeas
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल जिला पंचायत की बैठक चार महीना बाद गुरुवार को आयोजित की गई। इस बैठक सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की परेशानी को लेकर अधिकारियों को निशाने पर लिया। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचई, कृषि, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति, वन, महिला और बाल विकास समेत 15 विभाग के कामों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने सबसे ज्यादा  पीएचसी विभाग और जल निगम के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। जल जीवन मिशन के कार्य में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों और सदस्यों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इससे पहले सामान्य प्रशासन समिति की मीटिंग भी हुई, जिसमें प्रतिनिधियों को एंट्री नहीं दी गई।जिला पंचायत की बैठक में अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, उपाध्यक्ष जाट, सदस्य मेहर, विक्रम भालेराव, रश्मि भार्गव, बिजिया राजोरिया, चंद्रेश राजपूत, गंगाबाई मालवीय, रामकुंवर हाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि दीपक गुर्जर, सीईओ तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


70% गांव में नहीं पहुंचा जल जीवन मिशन का पानी 
इस बैठक में सबसे ज्यादा नाराजगी जल जीवन मिशन में हो रही देरी को लेकर सदस्यों ने जताई है। उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने कहा कि 70 फ़ीसदी गांव में अभी तक जल जीवन मिशन से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। उन्होंने पीएचई के इंजीनियर संजय सक्सेना पर जमकर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने खड़े होकर संजय सक्सेना को पास बुलाया और लगा की स्थिति बिगड़ जाएगी लेकिन सदस्यों ने मामले को संभाल लिया। बैठक में गांव में पानी, सड़क को लेकर सदस्य मेहर, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत में भी विरोध जताया। कहा कि अधिकारी सुनते नहीं है। हर बार ऐसा ही रवैया रहा है। ऐसा ही रहा तो भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में 2 दिन में पूरा हो जाएगा स्वच्छता सर्वेक्षण का सर्वे, खंती, STP, कामर्शियल मार्केट पहुंची टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे गांव की काट रहे बिजली 
बैठक में बिजली कंपनी के ईई पंकज यादव पर फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत मैं जिम का नाराजगी जताई। गांवों में बकाया राशि का हवाला देकर पूरे गांव की बिजली काटने पर नाराजगी जताते हुए राजपूत ने कहा कि आप यादव होने का फायदा उठा रहे हैं। आप पंकज बाद में और यादव पहले कहते हैं। आरोपों पर कार्यपालन यंत्री पंकज यादव ने कहा कि नियमानुसार ही कनेक्शन काटने का काम होता है। सदस्य विक्रम भालेराव के काम नहीं होने पर आपत्ति जताई और संबंधित अधिकारी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गांवों में हैंडपंप बंद हो रहे हैं और अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। फिर कहते हैं कि हम विरोध कर रहे हैं। काम नहीं होने से हमारा गांवों में जाना मुश्किल हो गया है। लोग हमारा विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-BJP विधायक ने नवरात्रि में मांस दुकानों को बंद रखने की मांग, कांग्रेस नेता का भाजपा पर पलटवार

बैरसिया में नहीं है एक भी मेल डॉक्टर
भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के बारे में जानकारी देना शुरू की तो सदस्य मेहर ने बैरसिया सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टर की कमी होने की बात कही। सीएमएचओ ने भी डॉक्टर की कमी पर सहमति जताते हुए कहा कि सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। जिला अस्पताल में एक भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं है।सदस्य मेहर ने यहां पर एक महिला और एक पुरुष डॉक्टर की नियुक्ति नियमित रूप से करने को कहा। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कही तो सदस्य चंद्रेश राजपूत ने कहा कि अब हम आपके लिए निगरानी का काम भी करें? ये तो आपको ही करना है। सदस्य भालेराव ने आयुष्मान के इलाज के दौरान अस्पतालों में मरीज को होने वाली परेशानी के बारे में बताया। बैठक में सरकारी स्कूलों की जर्जर बिल्डिंग का मुद्दा उठाया। वहीं, उपाध्यक्ष जाट ने शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी जताई। सदस्य भार्गव, भालेराव ने भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी को लेकर समस्या बताई। उपाध्यक्ष जाट ने कहा कि अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की कुछ भी सुन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed