फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: BJP is working for the idea, Shivraj Singh said in speaker training class

भोपाल: भाजपा सत्ता नहीं, विचार के लिए कर रही काम, वक्ता प्रशिक्षण वर्ग में बोले मुख्यमंत्री शिवराज

Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 27 Nov 2021 11:12 PM IST
सार

मप्र भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आपको इस बात को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। भाजपा का जो विचार या विषय है, उसका प्रतिपादन आपको करना है।

विज्ञापन
Bhopal: BJP is working for the idea, Shivraj Singh said in speaker training class
कार्यशाला को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल में आयोजित भाजपा के वक्ता प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को कई नुस्खे दिए। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई बड़ी है और इसे हमें जीतना ही है। हम सत्ता नहीं, विचार के लिए काम कर रहे हैं, देश के लिए काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएम चौहान ने यह बातें प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री सुहास भगत की मौजूदगी में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कही। सह संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रशिक्षण के प्रदेश संयोजक विजय दुबे भी मंचासीन थे। शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हमारी लड़ाई बहुत बड़ी है और इसे हमें जीतना ही है। यह बात हमें कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। चौहान ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपको आगे आने वाली भूमिका के लिए तैयार करना है। इसलिए आप सभी विषय के अनुसार स्वयं को तैयार करें और आत्मविश्वास रखें।
विज्ञापन


सीएम ने ने कहा कि भाजपा विचार आधारित दल है इसके प्रति कार्यकर्ताओं में समझ पैदा करना है। यह काम आप तभी कर सकते हैं जब शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा सभी को लगाकर प्रशिक्षण लें। जिस विषय पर आपको प्रशिक्षण देना है, वह आपके रोम-रोम में समा जाए, तभी आप अपनी बात कार्यकर्ताओं के सामने अच्छे से रख सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुष्क भाषण बोझिल होते हैं, इसलिए सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में कार्यकर्ताओं को शामिल करें तथा जिस परिवेश में आप जा रहे हैं, उसके अनुसार ही उदाहरण अपने विषय में शामिल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अन्य दलों से अलग कैसे है, यह समझाना हैः विष्णुदत्त शर्मा
प्रशिक्षु वक्ताओं को संबोधित करते हुए मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आपको इस बात को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना है। भाजपा का जो विचार या विषय है, उसका प्रतिपादन आपको करना है। हमारे विरोधी मीडिया और सोशल मीडिया पर झूठ और भ्रम फैलाने का काम लगातार कर रहे हैं। आपको कार्यकर्ताओं को इतना सक्षम बनाना है कि वे विरोधियों के झूठ पर प्रभावी प्रहार कर सकें।


बूथ स्तर के कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से मजबूत करेंगे : भगत
प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण की बड़ी महत्ता है। यहां इससे कोई मुक्त नहीं है। विधायक, सांसद, मंत्री, केंद्रीय मंत्री, संगठन मंत्री सभी को प्रशिक्षण दिया जाता है। भाजपा का लक्ष्य ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयः है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed