Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Mame Khan's 'Kesariya Balam' and Sufi Songs Mesmerize Audience as 3-Day State Festival Concludes

MP: मामे खान के 'केसरिया बालम' और सूफियाना गीतों ने बांधा समां, लोक-जनजातीय नृत्यों के साथ राज्योत्सव का समापन

Tue, 03 Nov 2026 09:22 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 03 Nov 2026 09:22 PM IST
सार

राजस्थान के मशहूर लोक गायक मामे खान के 'केसरिया बालम' और सूफियाना गीतों ने 71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की अंतिम शाम को यादगार बना दिया। लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के लोक और जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय समारोह का समापन हुआ।

विज्ञापन
MP: Mame Khan's 'Kesariya Balam' and Sufi Songs Mesmerize Audience as 3-Day State Festival Concludes
स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की मरुधरा के लोकगीत, सूफियाना संगीत और मध्यप्रदेश के जनजातीय नृत्यों के संगम के साथ मंगलवार को तीन दिवसीय 71वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का समापन हुआ। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जैसलमेर के मशहूर लोक गायक मामे खान ने अपनी दमदार आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने 'केसरिया बालम' से शुरुआत की और फिर 'छाप तिलक', 'दमादम मस्त कलंदर', 'चौधरी' और 'रेशम का रूमाल' जैसे गीतों से शाम को यादगार बना दिया। संस्कृति संचालनालय की ओर से आयोजित समारोह के अंतिम दिन मंच पर मध्यप्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों की लोक और जनजातीय कला की प्रस्तुतियां हुईं। पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्यों और सामूहिक नृत्य ने दर्शकों को अलग-अलग क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कैबिनेट: विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 23,300 करोड़ रुपये से ज्यादा, जंगलों से लेकर सिंचाई तक बजट मंजूर
विज्ञापन


भारिया और कोरकू नृत्यों से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश के जनजातीय नृत्यों से हुई। छिंदवाड़ा क्षेत्र की भारिया जनजाति के भड़म नृत्य ने मंच पर जनजातीय जीवन की झलक दिखाई। इसके बाद कोरकू जनजाति का गदली नृत्य प्रस्तुत किया गया। सिंगरौली के कलाकारों ने घसियाबाजा नृत्य से लोकवाद्यों की लय और पारंपरिक नृत्य शैली का प्रदर्शन किया। भारिया जनजाति का अहिराई नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। यह नृत्य विवाह जैसे मांगलिक अवसरों पर किया जाता है। इसके बाद हरदा के कलाकारों ने डण्डा नृत्य प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: नए DSP को CM मोहन यादव की नसीहत- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सॉल्व करें, 2029 तक ड्रग्स का सफाया करें


गुजरात से महाराष्ट्र और राजस्थान तक दिखे लोक रंग
समारोह में दूसरे राज्यों की लोक कलाओं ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। गुजरात के राठवा जनजातीय समुदाय का राठ नृत्य, छत्तीसगढ़ के बस्तर का माड़िया नृत्य और महाराष्ट्र का लेझिम नृत्य प्रस्तुत किया गया। लेझिम नृत्य में कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य के साथ लयबद्ध कदमों और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन किया। इसके बाद तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की लोक परंपरा से जुड़ी ओग्गु ढोलू प्रस्तुति हुई। राजस्थान के कालबेलिया समुदाय के सपेरा नृत्य और बहरूपिया कला ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। 

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की जीत तय, दो अन्य उम्मीदवारों के नामांकन खारिज

कान फिल्म समारोह तक पहुंच चुके हैं मामे खान
अंतिम सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण मामे खान की प्रस्तुति रही। 15 से अधिक पीढ़ियों की संगीत परंपरा वाले परिवार से आने वाले मामे खान राजस्थानी लोक संगीत को देश-दुनिया में पहचान दिला चुके हैं। वर्ष 2022 में वे कान फिल्म समारोह के रेड कार्पेट पर पहुंचने वाले भारत के पहले लोक गायक बने थे।  उन्होंने 'केसरिया बालम' के बाद 'वंदे मातरम्', 'बावरे', 'चौधरी' और 'बदरी बदरिया' जैसे गीत सुनाए। इसके बाद 'छाप तिलक', 'सांसों की माला', 'दमादम मस्त कलंदर' और 'मेरे रश्के कमर' जैसी सूफियाना प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। 'मां तुझे सलाम', 'श्रीकृष्ण गोविंद', 'लागी रे लगन', 'बंजारा झूम' और 'रेशम का रूमाल' जैसे गीतों ने भी श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।

ये भी पढ़ें-  एमपी: राजभवन के 2011 से भेजे गए पत्रों का होगा निरीक्षण, हाईकोर्ट ने आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे को दी अनुमति

प्रदर्शनियों और देशज व्यंजन मेले में भी जुटे लोग
समारोह के तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रदर्शनियां, देशज व्यंजन मेला, किसान बाजार और महिला उद्यमिता मंडप भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इन आयोजनों में प्रदेश की लोक कलाओं, पारंपरिक खानपान, महिला उद्यमियों के उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। तीन दिनों तक चले आयोजन का समापन देशभर की लोक परंपराओं और संगीत के रंगों के बीच हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed