{"_id":"6707d34155e6800a1d0701f1","slug":"bhopal-as-soon-as-the-rain-stopped-dengue-and-chikungunya-cases-increased-in-bhopal-70-people-tested-positi-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal:बारिश थमते ही भोपाल में बढ़े डेंगू, चिकनगुनिया के मरीज, एक सप्ताह में ही 70 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal:बारिश थमते ही भोपाल में बढ़े डेंगू, चिकनगुनिया के मरीज, एक सप्ताह में ही 70 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Thu, 10 Oct 2024 06:47 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:47 PM IST
सार
भोपाल में बारिश थमते ही डेंगू और चिकनगुनिया का विस्फोट शुरू हो गया है। शहर में महज एक सप्ताह में 70 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हर दिन 8-10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इधर दुर्गा पुजा के दौरान लोंगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
दुर्गा झांकियों में डेगू जागरूकता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में भोपाल में बारिश थमते ही डेंगू और चिकनगुनिया का विस्फोट शुरू हो गया है। शहर में महज एक सप्ताह में 70 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। शहर में बढ़ते मरीजों से विभाग में चिंता की लहर दौड़ गई है। राजधानी में जहां अभी तक एक दो मरीज पॉजिटिव आ रहे थे, वहीं अब हर दिन 8-10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। शहर में डेंगू के साथ चिकनगुनिया के मामलों भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अब तक शहर में डेंगू की 8896 जांच में 419 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। बीते 8 दिन में डेंगू के 71 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं चिकनगुनिया के 31 केस सामने आए है। इधर मलेरिया विभाग और एम्बेड परियोजना को कर्मचारी नवरात्रि पूजन के दौरान झांकियों में लोगों को डेंगू, मलेरिया के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
पूरे शहर में मिल रहे पॉजिटिव मरीज
गौरतलब है कि पिछले साल डेंगू के मरीज ज्यादा थे लेकिन वे कुछ सीमित क्षेत्रों में ही थे। जबकि इस बार मरीज कम हैं लेकिन संक्रमण लगभग पूरे शहर में हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब तक एक ही स्थान पर 20 से ज्यादा मामले मिलने पर ही हॉट स्पॉट माना जाता था। इस बार इतने मरीज किसी इलाके में नहीं है, ऐसे में पांच मरीजों वाले क्षेत्र को ही हॉट स्पॉट माना जा रहा है। हालांकि जनवरी से अब तक 1879 जांच में 131 चिकनगुनिया पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह डॉक्टर्स के साथ ही आम जनता के लिए भी रहस्यमय स्थिति बनी हुई है कि डेंगू जैसे लक्षण लेकर हजारों लोग रोज किसी न किसी अस्पताल में पहुंच रहे हैं, लेकिन पॉजिटिव मरीज उन्हें ही माना जा रहा है जो सरकार द्वारा तय की गई सेंटिनल साइट में एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव आ रहे हैं।
बारिश के बाद बढ़ाते हैं डेंगू के मरीज
विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश के बाद मच्छरों की आबादी बढ़ने से चिकनगुनिया और डेंगू के मामले बढ़े हैं। जेपी अस्पताल के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू, चिकनगुनिया दोनों मच्छरों से फैलती हैं, लेकिन डेंगू में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द होता है, जबकि चिकनगुनिया में जोड़ों में दर्द लंबे समय बना रह सकता है।अस्पतालों में बढ़ रहा है दबाव-शहर के प्रमुख अस्पतालों में डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षणों के साथ मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
दुर्गा पंडालों में लोगो को बता रहे डेंगू से बचाव के उपाय
वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, नगर निगम एवम एंबेड टीम फैमिली हेल्थ इंडिया के द्वारा समस्त जोन में संयुक्त रूप से जनजागरुकता एवम लार्वा सर्वे का के किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर में डेंगू एवं मलेरिया के नियंत्रण के लिए सतत रूप से गतिविधियां जैसे धार्मिक स्थलों, चौराहों, विद्यालयों आदि पर टीम के द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में नवरात्रि पूजन के दौरान टीम ने झांकी के दौरान लोगो को डेंगू से बचाव के बारे में बताया जा रहा है।