फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal 28 tonnes of rice meant for distribution to poor from a ration shop was seized from trader shop

देख लो सरकार: गरीबों को बंटने वाला राशन दुकान का 28 टन चावल व्यापारी की दुकान से पकड़ाया, जान लीजिए पूरा मामला

Mon, 24 Mar 2025 10:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Mar 2025 10:27 PM IST
सार

Bhopal News: गरीबों को बंटने वाला राशन दुकान का 28 टन चावल व्यापारी की दुकान से पकड़ा गया है। खाद्य विभाग चावल जब्त कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं, कलेक्टर की अनुमति के बाद केस दर्ज होगा।

विज्ञापन
Bhopal 28 tonnes of rice meant for distribution to poor from a ration shop was seized from trader shop
राशन लोड करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में गरीबों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकानों से मिलने वाला पौष्टिकता से भरा फोर्टिफाइड चावल व्यापारी खुलेआम बेच रहे हैं। उसका आटा बनाकर गेहूं के आटे में मिलाकर बेच रहे हैं। यह सब सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सहकारी समितियों के संचालक और सेल्समैन की मिलीभगत से हो रहा है।

विज्ञापन


पीडीएस दुकान संचालक या सेल्समैन व्यापारियों को खुलेआम गरीबों को एक रुपये किलो मिलने वाला चावल बेचा जा रहा है। इसका खुलासा भोपाल के खाद्य विभाग की एक कार्रवाई में हुई है। खाद्य विभाग ने सूचना के बाद संत हिरदाराम नगर स्थित भैंसाखेड़ी अनाज मंडी की एक दुकान पर छापा मारकर 28 टन फोर्टिफाइड चावल बरामद किया है।
विज्ञापन


यह चावल गौरव आसवानी पिता वासुदेव आसवानी नाम के व्यापारी के दुकान से बरामद किया गया है। इसके बाद चावल को जब्त कर खाद्य विभाग के अधिकारी करोंद मंडी लाए और उसक वजन कराने के बाद मंडी के गोदाम में रखवाया गया है। खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यार्थी ने बताया कि व्यापारी ने संत हिरदाराम नगर और गांधीनगर के आसपास की पीडीएस दुकानों से चावल खरीदकर लाया है और इस चावल को पीसकर गेहूं के आटे में मिलाकर बेचने का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मासूम की मौत का मामला, डॉक्टर्स पर कार्रवाई की मांग को लेकर रहा चक्काजाम

ट्रक में चावल भरते समय पकड़ाया
सत्यार्थी ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो दुकान से चावल की बोरियों को निकालकर एक ट्रक में भरा जा रहा था। यह कार्रवाई रविवार की शाम को की गई। इसके बाद चावल को दुकान से भरवाने के बाद सोमवार को करोंद मंडी में उसका वजन कराया गया है। गौरव आसवानी अनाज का व्यापारी है।  

राशन दुकान के सेल्समैन भी आएंगे शिकंजे में
जिला आपूर्ति अधिकारी अजीत कुजूर ने बताया कि चावल जब्ती का पंचनामा बनाकर आगे कार्रवाई की जा रही है। खजूरी सड़क पुलिस को भी सूचना दी गई है। जांच प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर भोपाल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहां से आदेश मिलते ही अनाज व्यापारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन-किन राशन दुकानों से व्यापारी ने चावल खरीदा है, उन दुकानों का स्टॉक मिलाया जाएगा और संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फोर्टीफाइड चावल साधारण चावल के जैसा ही होता है। लेकिन इसमें पोषक तत्वों को कृत्रिम तरीकों से बढ़ाया जाता है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी एक, दो, जिंक आदि आवश्यक पोषक तत्वों को मिलाया जाता है, जिससे यह लेब टेस्ट में आसानी से पकड़ आ जाता है।

यह भी पढ़ें: शासकीय शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट से बचाने में साइबर सेल की तत्परता, टीचर ने टीम को कहा धन्यवाद


व्यापारी के घर 30 लाख की चोरी करने वाले पकड़ाए

भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाश चोरी करने वाले हैं और एक चोरी का सामान खरीदने वाला। पुलिस के अनुसार, 18-19 मार्च की दरमियानी रात जय भवानी सोसायटी में रहने वाले गोपाल प्रसाद अग्रवाल के यहां से बदमाश 300 ग्राम सोने के जेवर और आठ लाख रुपये नकरी चोरी कर ले गए थे।

फरियादी घटना के समय शहर से बाहर गए हुए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद 33 वर्षीय आशुतोष श्रीवास्तव पिता ओमप्रकाश श्रीवास्तव निवासी मकान नंबर 102 ई-ब्लॉक शीतल हाइट मिसरोद, 30 वर्षीय जितेन्द्र उर्फ जीतू मीणा पिता मोहन सिंह निवासी सतलापुर मण्डीदीप और इंदौर के छत्रीपुरा निवासी धर्मेन्द्र उर्फ मनीष प्रजापति पिता ओमप्रकाश प्रजापति को गिरफ्तार किया है।



आरोपी आशुतोष श्रीवास्तव और जितेन्द्र मीणा ने चोरी का सामान धर्मेंद्र को बेचा था, इसलिए उसे भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों ने 300 ग्राम सोने के जेवर और आठ लाख रुपये चोरी करना स्वीकार कर लिया है। सोने के जेवर और चांदी की सिल्ली बरामद की गई है और अन्य जेवर के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शंका है कि यह गिरोह भोपाल में और कई वारदातों में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed