फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Case of death of an innocent child during treatment in medical college road blockade demanding action

Sagar: मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मासूम की मौत का मामला, डॉक्टर्स पर कार्रवाई की मांग को लेकर रहा चक्काजाम

Mon, 24 Mar 2025 10:14 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 10:14 PM IST
सार

सागर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई थी। वहीं, डॉक्टर्स पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने चक्काजाम किया।

विज्ञापन
Sagar Case of death of an innocent child during treatment in medical college road blockade demanding action
चक्काजाम

विस्तार

सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर सनोदा चौराहे पर पिछले छह घंटे से चक्काजाम रहा। चिलचिलाती धूप में भी लोग टस से मस नहीं हुए। सड़क जाम की वजह से बड़े वाहन चालक यहां पर फंसे रहे और दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। नन्ही मासूम बच्ची की बॉडी को लेकर सड़क पर बैठे लोग कलेक्टर और विधायक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगों के साथ यहां पर अहिरवार महापंचायत और भीम आर्मी के पदाधिकारी भी डटे रहे।

विज्ञापन


इधर, सीएसपी नीलम चौधरी और एसडीएम अदिति यादव भी मौके पर पहुंचे और चक्काजाम में बैठे लोगों को लगातार समझने के प्रयास किए। लेकिन उनका कहना है या तो डॉक्टर को हटाने और स्टाफ पर कार्रवाई करने का आदेश दिखा दीजिए, नहीं तो कलेक्टर और विधायक को मौके पर बुलाइए, तभी वह जाम हटाएंगे। सानोदा पुलिस के साथ बहेरिया और मकरोनिया की पुलिस भी मौके मौजूद रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शासकीय शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट से बचाने में साइबर सेल की तत्परता, टीचर ने टीम को कहा धन्यवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के पिता अरुण अहिरवार ने बताया कि 19 मार्च को डेढ़ साल की बेटी सौम्या को निमोनिया होने पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां एसएनसीयू में इलाज चल रहा था।रविवार को वार्ड में मौजूद स्टॉफ ने बच्ची के पास ब्लोअर हीटर लगा दिया, लेकिन परिजन को कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे बच्ची का पैर झुलस गया और उसकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण बेटी की जान चली गई है। मामले का विरोध किया तो अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने बदसलूकी की।

यह भी पढ़ें: सागर में बेटे ने बुजुर्ग बाप को गिरा-गिराकर पीटा, एफआईआर दर्ज, देखें वीडियो

घटना से नाराज परिजन ने सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे से चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाइश दी। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने सहायता का आश्वासन दिया। वहीं, सागर कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई, तब जाकर चक्काजाम खत्म हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed