फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bageshwar Dham Row: Sadhvi Harsha Claims Threats After Questioning Dhirendra Shastri’s Remarks

बागेश्वर धाम विवाद: बयान पर सवाल उठाने के बाद धमकी का दावा, साध्वी हर्षा बोलीं- मुझे डराने की कोशिश न करें

Thu, 08 Oct 2026 08:17 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 08 Oct 2026 08:17 AM IST
सार

बागेश्वर धाम को लेकर विवाद के बीच साध्वी हर्षा रिछारिया ने धमकियां मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर सवाल उठाने के बाद उन्हें गंदे कमेंट, मैसेज और धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं।

विज्ञापन
Bageshwar Dham Row: Sadhvi Harsha Claims Threats After Questioning Dhirendra Shastri’s Remarks
पं. धीरेंद्र शास्त्री और साध्वी हर्षा रिछारिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम को लेकर चल रहे विवाद के बीच साध्वी हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि ने एक नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें लगातार गंदे कमेंट, मैसेज, ई-मेल और धमकियां मिल रही हैं। हर्षा ने कहा कि वह धमकियों से डरने वाली नहीं हैं और अपनी कही बात पर अब भी कायम हैं। साध्वी हर्षा ने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी शंका उन लोगों पर जाएगी, जिनके श्रद्धालुओं की ओर से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने वीडियो में किसी व्यक्ति, संत, आश्रम या संस्था का नाम नहीं लिया है। उनकी ओर से किए गए धमकी के दावे की स्वतंत्र पुष्टि भी फिलहाल सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: लाड़ली बहना योजना बंद कर दो, लेकिन गांव में परमाणु प्लांट मंजूर नहीं; रीवा में ग्रामीणों का विरोध तेज
विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर उठाया था सवाल
विवाद की शुरुआत हर्षा के उस वीडियो से हुई थी, जिसमें उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े बयान पर सवाल उठाए थे। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं से अकेले धाम नहीं आने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोई महिला अकेले आती है तो वह किसी अनजान व्यक्ति या धाम के सेवादार पर आंख मूंदकर भरोसा न करे। उन्होंने यह भी कहा था कि धाम के मंदिर और हॉल की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली जा सकती है, लेकिन करीब पांच किलोमीटर के पूरे क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। श्रद्धालुओं से लंबे समय तक धाम में नहीं रुकने और अपनी सुरक्षा व सामान का खुद ध्यान रखने की अपील भी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: किशोर कुमार सम्मान से नवाजे जाएंगे 'पंचायत' के प्रधान जी रघुवीर यादव, 13 अक्टूबर को खंडवा में अलंकरण

साध्वी हर्षा ने पूछा था- फिर भरोसा किस पर करें?
धीरेंद्र शास्त्री के इसी बयान पर साध्वी हर्षा ने सवाल उठाया था। उनका कहना था कि जब धाम के प्रमुख खुद अपने सेवादारों को लेकर श्रद्धालुओं को सावधान कर रहे हैं, तो परिवार अपने बच्चों और महिलाओं को वहां भेजते समय किस आधार पर भरोसा करे। हर्षा ने लोगों को सलाह दी थी कि वे दर्शन के बाद ज्यादा समय धाम में न रुकें और वापस अपने घर लौट जाएं। नए वीडियो में उन्होंने कहा कि वह अपनी इस सलाह से पीछे नहीं हटेंगी। 

ये भी पढ़ें-  एमपी में प्रमोशन पर सरकार सख्त: सभी विभागों को डीपीसी कराने के निर्देश, देरी पर जीएडी ने तय की समय-सीमा

बोलीं- पहले भी मिली थीं धमकियां
हर्षा ने अपने नए वीडियो में कुंभ के दौरान धमकियां मिलने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय भी उन्होंने डरकर पीछे हटने के बजाय अपनी बात रखी थी। उनका कहना है कि धमकियों के बावजूद वह अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के खिलाफ अपशब्द नहीं बोल रही हैं। जो बात उन्हें सही या गलत लगती है, उस पर अपनी राय रखना उनका अधिकार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed