फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Attachment at the Directorate of Health Services: Office assets—including two vehicles, computers, and laptops

स्वास्थ्य संचालनालय में कुर्की: दो गाड़ियां, कंप्यूटर-लैपटॉप समेत दफ्तर का सामान जब्त, पुराने बकाया की वसूली

Mon, 31 Aug 2026 05:12 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 31 Aug 2026 05:12 PM IST
सार

भोपाल के स्वास्थ्य संचालनालय में बकाया भुगतान के मामले में जिला कोर्ट के आदेश पर फिर कुर्की की कार्रवाई हुई। टीम ने दो गाड़ियां, कंप्यूटर-लैपटॉप समेत सामान जब्त किया। कंपनी के अधिवक्ता के मुताबिक ब्याज समेत बकाया राशि चार करोड़ रुपए से अधिक है और भुगतान नहीं होने पर भवन की कुर्की भी हो सकती है।

विज्ञापन
Attachment at the Directorate of Health Services: Office assets—including two vehicles, computers, and laptops
जब्ती करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल स्थित स्वास्थ्य संचालनालय में सोमवार को कुर्की की कार्रवाई हुई। जिला कोर्ट के आदेश पर कोलकाता की निजी कंपनी के बकाया भुगतान की वसूली के लिए पहुंची टीम ने विभाग परिसर से दो गाड़ियां और कार्यालय में रखा सामान कुर्क किया। कंप्यूटर, लैपटॉप समेत अन्य सामग्री भी कार्रवाई के दायरे में आई। कंपनी के अधिवक्ता पूर्णाशिस भुनिया के मुताबिक स्वास्थ्य संचालनालय ने वर्ष 2011-13 के दौरान कोलकाता की मेसर्स नितापोल इंडस्ट्रीज से करीब 50.70 लाख रुपये की कीटनाशक दवाएं खरीदी थीं। कंपनी का आरोप है कि दवाओं की आपूर्ति के बाद भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक मामला गया
भुगतान का मामला अदालतों तक पहुंचा। कंपनी के अधिवक्ता के मुताबिक जिला कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक मामला गया, जहां विभाग को कंपनी का भुगतान करने के निर्देश दिए गए। भुगतान नहीं होने के बाद अब न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्क कर बकाया राशि की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी पहुंची थी कुर्की टीम, हुआ था विवाद
यह पहला मौका नहीं है जब इस मामले में स्वास्थ्य संचालनालय की संपत्ति कुर्क करने की कोशिश हुई हो। नवंबर 2024 में भी स्वास्थ्य संचालनालय पहुंची थी। उस समय करीब 19.34 करोड़ रुपये की वसूली के आदेश के तहत कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन अधिकारियों के विरोध के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा था। इसके बाद कंपनी की ओर से दो वाहनों की कुर्की की कार्रवाई की गई थी। ये वाहन भोपाल जिला कोर्ट परिसर में खड़े बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में आज से सीलिंग का बड़ा एक्शन: 8264 नोटिस के बाद अब सीधे प्रतिष्ठान होंगे बंद,पुलिस बल के साथ कार्रवाई

अब भवन की कुर्की की तैयारी
सोमवार की कार्रवाई के दौरान जिला कोर्ट से जुड़े कर्मचारी भी मौजूद रहे। कंपनी के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश के तहत बकाया राशि की वसूली के लिए विभाग की संपत्ति कुर्क की जा रही है। दो गाड़ियों के अलावा कार्यालय में रखा सामान भी जब्त किया गया है। अधिवक्ता के मुताबिक बकाया राशि ब्याज समेत अब चार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। उनका कहना है कि भुगतान नहीं होने की स्थिति में आगे स्वास्थ्य संचालनालय के भवन की कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed