फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress march in Bhopal: Protest against FIR against Rahul Gandhi; Jitu Patwari says BJP's mindset is anti-Da

भोपाल में कांग्रेस का मार्च: राहुल गांधी पर एफआईआर का विरोध, जीतू पटवारी बोले- भाजपा की सोच दलित विरोधी

Mon, 31 Aug 2026 08:30 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 31 Aug 2026 08:30 PM IST
सार

राहुल गांधी पर हल्द्वानी विवाद में एफआईआर के विरोध में भोपाल कांग्रेस ने सोमवार शाम टीन शेड से रोशनपुरा तक विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस ने एफआईआर को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इसे वापस लेने और कथित शुद्धिकरण कराने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। जीतू पटवारी और कमलनाथ ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला।

विज्ञापन
Congress march in Bhopal: Protest against FIR against Rahul Gandhi; Jitu Patwari says BJP's mindset is anti-Da
भोपाल में कांग्रेस का मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर को लेकर सोमवार शाम कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल शहर के नेतृत्व में कार्यकर्ता टीन शेड से रोशनपुरा चौराहे तक पहुंचे। कांग्रेस ने राहुल गांधी पर दर्ज मामले को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इसे वापस लेने और हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की। यह विवाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई सभा के बाद शुरू हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि खड़गे की सभा के बाद मैदान का शुद्धिकरण कराया गया। कांग्रेस ने इसे दलितों के प्रति छुआछूत और अपमान की मानसिकता बताया है। खड़गे ने भी इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया था।
विज्ञापन


राहुल गांधी के बयान के बाद दर्ज हुई एफआईआर
राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुद्धिकरण को छुआछूत से जोड़ते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद हल्द्वानी पुलिस ने अमित कुमार नामक युवक की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मैदान में केवल साफ-सफाई और धार्मिक अनुष्ठान किया गया था और इसका खड़गे या किसी जाति से कोई संबंध नहीं था। इसी आधार पर राहुल गांधी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, धारा 299 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पटवारी बोले- भाजपा के सिस्टम में दलितों के लिए जगह नहीं
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले खड़गे की रैली के बाद मैदान का शुद्धिकरण कराया गया और जब राहुल गांधी ने छुआछूत के मुद्दे को उठाया तो उन्हीं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। पटवारी ने इसे भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी सोच बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा अपराधियों को संरक्षण और सवाल उठाने वालों को दबाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ बोले- चोरी और सीना जोरी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई पर भाजपा को घेरा। उन्होंने इसे ‘चोरी और सीना जोरी’ बताते हुए कहा कि खड़गे का अपमान करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस खड़गे और राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम से भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता सामने आती है।


यह भी पढ़ें-MP में निकाय-पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 29 सितंबर को मतदान, 3 नगर निकाय अध्यक्ष, 26 पार्षद पदों पर होगा चुनाव


भोपाल कांग्रेस ने की दोहरी कार्रवाई की मांग
विरोध मार्च के दौरान भोपाल कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में खड़गे की सभा के बाद कथित तौर पर शुद्धिकरण कार्यक्रम कराने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह विरोध केवल राहुल गांधी पर दर्ज मामले के खिलाफ नहीं, बल्कि उसके मुताबिक दलितों के अपमान और छुआछूत की मानसिकता के विरोध में भी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed