फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Two major changes for rail passengers: Narmada Express to halt at Venkatnagar; coach configurations for two tr

रेल यात्रियों के लिए दो बड़े बदलाव: नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर में ठहराव, 2 ट्रेनों में नवंबर से बदलेंगे कोच

Mon, 31 Aug 2026 08:14 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 31 Aug 2026 08:14 PM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने दो बड़े बदलाव किए हैं। 2 सितंबर से नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू होगा। वहीं नवंबर से भोपाल-खातीपुरा और जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस की कोच संरचना बदलेगी। खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रेस में 22 और जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में 18 कोच रहेंगे। 

विज्ञापन
Two major changes for rail passengers: Narmada Express to halt at Venkatnagar; coach configurations for two tr
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो अहम बदलाव किए हैं। बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू किया जा रहा है। वहीं भोपाल-खातीपुरा और जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस की कोच संरचना में बदलाव किया जाएगा। दोनों बदलाव अलग-अलग तारीखों से लागू होंगे।
विज्ञापन


2 सितंबर से वेंकटनगर में रुकेगी नर्मदा एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 2 सितंबर 2026 से शुरू होगा। ट्रेन वेंकटनगर स्टेशन पर दोपहर 1:47 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 1:49 बजे रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का वेंकटनगर में ठहराव 3 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। यह ट्रेन सुबह 11:03 बजे वेंकटनगर पहुंचेगी और दो मिनट बाद 11:05 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की मांग को देखते हुए यह प्रायोगिक ठहराव शुरू किया है। इससे वेंकटनगर और आसपास के यात्रियों को बिलासपुर तथा इंदौर की ओर आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस में बढ़ेगा कोच विन्यास
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अनुसार गाड़ी संख्या 19711/19712 खातीपुरा-भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस की कोच संरचना में नवंबर से बदलाव किया जाएगा। गाड़ी संख्या 19711 खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रेस में नई कोच संरचना 16 नवंबर 2026 से और गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस में 17 नवंबर 2026 से लागू होगी। संशोधित संरचना में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 4 सामान्य श्रेणी, 6 स्लीपर, 2 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 5 तृतीय वातानुकूलित, 2 द्वितीय वातानुकूलित, 1 प्रथम वातानुकूलित और 2 जनरेटर कार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में 18 कोच
गाड़ी संख्या 14813/14814 जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस की कोच संरचना में भी बदलाव किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14813 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में यह व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से और गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में 2 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें 4 सामान्य श्रेणी, 6 स्लीपर, 2 तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, 3 तृतीय वातानुकूलित, 1 द्वितीय वातानुकूलित, 1 प्रथम वातानुकूलित, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार शामिल हैं।


यह भी पढ़ें-भोपाल में राशन दुकानों पर अब अफसरों की नजर: एसडीएम करेंगे नियमित जांच, शिकायतें अटकाने पर तहसीलदारों को नोटिस

यात्रा से पहले जांच लें अद्यतन जानकारी
रेल प्रशासन के मुताबिक यात्रियों की सुविधा और परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार समय-समय पर ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव किया जाता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का अद्यतन ठहराव, समय और कोच संरचना जरूर जांच लें। इसके लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली या रेल मदद 139 से जानकारी ली जा सकती है। वेंकटनगर के प्रायोगिक ठहराव सहित अन्य बदलावों की नवीनतम जानकारी के लिए यात्रियों को अधिकृत रेलवे माध्यमों पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed