फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A young man who had been in a relationship with his maternal aunt for six years has died

Bhopal News: छह साल तक मामी के साथ रिलेशन में रहने वाले युवक की मौत, भाई का आरोप-हत्या की गई

Thu, 25 Sep 2025 11:14 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 11:14 PM IST
सार

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने मामी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A young man who had been in a relationship with his maternal aunt for six years has died
Crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई है। वह फांसी पर लटका मिला है। जहां फांसी पर लटका मिला है, वहां के लोगों ने कहा कि युवक ने फांसी लगाई है, लेकिन मृतक के भाई ने अपनी रिश्ते की मामी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भाई की हत्या की गई है। मृतक के भाई ने दावा किया कि मेरा भाई मामी के साथ छह साथ से रिलेशन में था और मामी के घर में ही रहता था। घटना स्थल से मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के भाई के आरोपों को भी जांच में शामिल किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भयानक मौत: पत्नी और भाई ने मिलकर की हत्या; पत्थर से मारा, रस्सी से गला घोंटा फिर कार से घसीटकर नहर में फेंका
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय सीमोन लॉरेंस पहले प्राइवेट कार्य करता था, कुछ साल से मजदूरी करता था। वह अपनी मामी के साथ नीलबड़ स्थित एक कॉलोनी में रहता था। मृतक के भाई जैरी ने पुलिस को बताया कि मेरा भाई नीलबड़ में मामी के साथ रहता था। दोनों में बीते छह साथ से रिलेशन था। दोनों में कभी-कभी विवाद होता था, लेकिन फिर साथ में रहने लगते थे। गुरुवार को मामी ने भाई द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। जब मैं मामी के घर पहुंचा तो पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रिश्तों का कत्ल करने वाला गिरफ्तार, जमीन के लिए अपनी ही चाची को उतारा था मौत के घाट

गले में मिले खरोंच के निशान
भाई जैरी ने आरोप लगाया कि जब मैं मामी के घर पहुंचा तो मेरे भाई का शव फर्श पर पड़ा था। उसके गले में फंदा पड़ा था, लेकिन ढीला था। गले में कई स्थानों पर खरोंच के निशान थे। जैरी ने पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों ने बताया है कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात मेरे भाई और मामी में विवाद हुआ था। इसके बाद यह घटना हुई है। मेरे भाई का मोबाइल भी गायब है। उसने पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच करने की बात कही है। थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही खुलासा होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed