{"_id":"68d4e364fb1361ae8a08357a","slug":"aunts-killer-nephew-arrested-murder-was-committed-over-land-dispute-byawari-police-took-action-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3445382-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: रिश्तों का कत्ल करने वाला गिरफ्तार, जमीन के लिए अपनी ही चाची को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: रिश्तों का कत्ल करने वाला गिरफ्तार, जमीन के लिए अपनी ही चाची को उतारा था मौत के घाट
Thu, 25 Sep 2025 04:09 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:09 PM IST
सार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बराछ गांव में जमीन विवाद के चलते भतीजे कृष्ण कुमार पटेल ने चाची रानी पटेल की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी जंगल में छिपा था। पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी पुलिस गिरफ्त में।
विस्तार
जमीन की बात पर चाची की हत्या करने वाले आरोपी भतीजे को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बराछ गांव में महिला की कुल्हाड़ी मार कर उसके भतीजे ने हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान रानी पटेल के रूप में की गई थी। इसके परिवार में जमीनी विवाद के चलते मनमुटाव की जानकारी सामने आई है। इसकी वजह से उसके भतीजे ने ही उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें महिला की लाश मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी, मृतका का भतीजा कृष्ण कुमार पटेल, ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ हुए विवाद के चलते यह घातक कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना को आरोपी ने तब आजम दिया जब महिला पूजा करने आरोपी के घर के सामने स्थित मंदिर जा रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ के बीच दौड़ेगी नई सुपरफास्ट ट्रेन, रतलाम मंडल के चंदेरिया पर भी होगा ठहराव
ब्यौहारी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मर्ग प्रकरण दर्ज किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पता चला कि मृतका के परिवार में कई साल से किसी संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था, जिससे तनाव बढ़ गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि आरोपी ने परिवार के अंदर के विवाद के चलते हत्या की है। हमने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गांव के पास स्थित जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कृष्ण कुमार पटेल को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
