{"_id":"62737d3d56de1e2f7c464b8f","slug":"bhopal-food-department-raid-small-cylinders-were-being-filled-with-domestic-cylinders-36-confiscated","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: रिहायशी इलाकों में चल रहा था गैस रिफिलिंग सेंटर, खाद्य विभाग ने 36 सिलेंडर किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: रिहायशी इलाकों में चल रहा था गैस रिफिलिंग सेंटर, खाद्य विभाग ने 36 सिलेंडर किए जब्त
Thu, 05 May 2022 01:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 05 May 2022 01:45 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने बुधवार देर रात आनंद नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा मारकर 36 गैस सिलेंडर जब्त किए। रहवासी क्षेत्र में बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी।
विज्ञापन
आनंद नगर के घर से जब्त 36 सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने बुधवार देर रात आनंद नगर में अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर पर छापा मारकर 36 गैस सिलेंडर जब्त किए। बड़े सिलेंडरों से रहवासी क्षेत्र में अवैध तरीके से छोटे सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध तरीके से रिहायशी इलाके में घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडर भरने की शिकायत मिली थी। टीम ने बुधवार रात को आनंद नगर के संबंधित घर पर छापा मारा। जहां पर एक शख्स रिफिल करते पकड़ा गया। टीम ने यहां से 25 घरेलू, 11 छोटे, 3 कमर्शियल, इलेक्ट्रानिक तौल कांटा, नोजल जब्त किया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। यहां पर मुनाफा कमाने के लिए अवैध तरीके से छोटे सिलेंडर भरने का काम किया जा रहा था।

भोपाल: मुनाफा कमाने रिहायशी इलाकों में चल रहा था गैस रिफिलिंग सेंटर, खाद्य विभाग ने जब्त किए 36 सिलेंडर