फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Eow Action: EOW has registered a case against former Controller of Napataul SK Jain, found evidence of disproportionate assets

Bhopal EOW Action: नापतौल के पूर्व कंट्रोलर एसके जैन पर केस दर्ज, आय से अधिक संपत्ति के प्रमाण मिले

Fri, 27 May 2022 11:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 May 2022 11:33 AM IST
सार

भोपाल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने नापतौल कार्यालय के पूर्व कंट्रोलर एसके जैन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। सेवानिवृत्त एसके जैन पर सेवाकाल में भोपाल, इंदौर और उज्जैन में करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं।

विज्ञापन
Bhopal Eow Action: EOW has registered a case against former Controller of Napataul SK Jain, found evidence of disproportionate assets
पूर्व नापतौल कंट्रोलर एसके जैन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

भोपाल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने नापतौल कार्यालय के पूर्व कंट्रोलर एसके जैन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। सेवानिवृत्त एसके जैन के सेवाकाल में करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं। जैन जनवरी 2022 में नापतौल कार्यालय के नियंत्रक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 
विज्ञापन


भोपाल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक अतुल चौबे ने बताया कि नापतौल कार्यालय के सेवानिवृत्त कंट्रोलर शलभ कुमार जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके बाद उनके इंदौर स्थित तीन मकान पर सर्च की गई। साथ ही  बैंक खातों और लॉकर की जांच की गई। जिसमें करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति, लॉकर में ढाई किलो सोना, 11 लाख रुपये नकद, व्यय/ निवेश के दस्तावेज और बैंक खातों में 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जमा करना पाया गया। 
विज्ञापन


ईओडब्लयू की अब तक की जांच में 77 लाख रुपये आय से अधिक अर्जित करने के प्रमाण मिले हैं। जिसके बाद गुरुवार को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी दस्तावेजों की जांच जारी है। जिसमें डेढ़ से दो करोड़ रुपये आय से अधिक मिलने की संभावना है। बता दें एसके जैन नापतौल कार्यालय के नियंत्रक पद से जनवरी 2022 में सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed