{"_id":"64512de702b531d0a4081957","slug":"balaghat-news-lockdown-for-animals-in-balaghat-national-bull-pair-race-competition-being-organized-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bull Racing Competition: बालाघाट में पशुओं के लिए लॉकडाउन, फिर भी आयोजित हो रही बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bull Racing Competition: बालाघाट में पशुओं के लिए लॉकडाउन, फिर भी आयोजित हो रही बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता
Tue, 02 May 2023 09:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 May 2023 09:06 PM IST
सार
पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के कारण बालाघाट में पशु परिवाहन, उनके सार्वजनिक स्थानों में चरने तथा पानी पीने, पशु मेला और पशु प्रदर्शनी प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रतिबंधन आदेश के बावजूद भी राष्ट्रीय बैल जोड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें इनाम की प्रथम राशि 51 लाख रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बालाघाट जिला कलेक्टर ने लंपी स्किन डिजीज के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे जिले में पशु मेले और प्रदर्शनी तथा पशु के हाट बाजार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा पशुओं के परिवहन तथा अन्य जिलों व राज्यों से पशुओं को लाना भी प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बावजदू शहर में बैलगाड़ी दौड़ हो आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
बालाघाट में पशुओं के लिए एक तरह से लॉकडाउन लागू है। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर पशु का चराना तथा सार्वजनिक जलाशयों में पानी पिलाना भी प्रतिबंधित है। आदेश का उल्लंधन करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर डॉ. गिरीष शर्मा ने प्रतिबंधात्मक आदेश 16 अप्रैल को जारी किए हैं, ये वर्तमान में भी प्रभावी हैं।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद जिले के लालबर्रा स्थित राजा भोज शासकीय कृषि महाविद्यालय नेरवगांव में 18 से 20 मई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैल जोड़ी दौड प्रतियोगिता प्रस्तावित है। इसके आयोजक राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष तथा विधायक गौरीशंकर बिसेन हैं। प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 लाख रुपये रखा गया है। इसके अलावा 25 अन्य इनाम भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 11 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। बिसेन ने बताया कि इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता संभवत: प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही है, जिसके लिए विशेष अनुमति प्राप्त की जाएगी और वे बैल ही शामिल होंगे, जिनका टीकाकरण हो गया है।
