{"_id":"82acc1ecfe89da6b9be3503419be3579","slug":"babulal-gaur-gave-another-controvertial-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं घर में ही पूजा कर लें, यही बहुत हैः गौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाएं घर में ही पूजा कर लें, यही बहुत हैः गौर
राजेश चतुर्वेदी/भोपाल
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चित मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने इस बार महिलाओं के पूजा करने के बारे में विवादास्पद बयान दे डाला है। शनि शिंगणापुर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे विवाद के बारे में गौर का कहना है-"महिलाएं घर में ही पूजा कर लें, यही बहुत है।"
विज्ञापन
राजधानी में संभागीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे गौर से शनि शिंगणापुर में महिलाओं को प्रवेश देने के सवाल पर चल रहे विवाद के बारे में पूछा गया था। गौरतलब है कि गौर अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं। पहले भी उनके कई बयानों ने सुर्खियां बटोरी हैं।
विज्ञापन
एक बार एक बच्चे के अपहरण के बाद वापस सकुशल मिलने पर बाबूलाल गौर का बयान था कि बच्चे की जान हनुमानजी ने बचाई है।
