मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्वर्गीय नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का 84 साल की उम्र में दिल्ली में बुधवार को निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार चल रही थीं। इस बात की पुष्टि उनके बेटे और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने दी। सरोज सिंह का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर चुरहट में होगा।
सोते समय पड़ा दिल का दौरा
न्यूज एजेंसी के अनुसार सरोज सिंह को रात में सोते समय दिल का दौरा पड़ा। जब डॉक्टरों ने सुबह उन्हें चेक किया तो वह मृत मिलीं। उनके निधन की सूचना मिलने पर अजय सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सरोज सिंह दो साल से अपनी बेटी वीणा के साथ नोएडा में रह रहीं थी।
2011 में हुआ था अर्जुन सिंह का निधन
अर्जुन सिंह तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री और पंजाब के राज्यपाल का भी पदभार संभाला। दिल्ली में चार मार्च, 2011 को उनका निधन हुआ था। अर्जुन सिंह और सरोज सिंह के तीन बच्चें अजय, अभिमन्यु और वीणा सिंह हैं। अभिमन्यु व्यवसायी हैं, अजय मध्यप्रदेश में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं और वीणा सीधी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।
शिवराज ने किया शोक व्यक्त
सरोज सिंह के निधन पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'अजय सिंह जी की माताजी श्रीमती सरोज कुमारी जी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अजय सिंह जी समेत सभी परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
