{"_id":"63bc3d82e40f5513a132eacd","slug":"alot-mla-manoj-chawla-surrendered-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: खाद लूट के मामले में आलोट विधायक मनोज चावला ने न्यायालय में किया सरेंडर, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: खाद लूट के मामले में आलोट विधायक मनोज चावला ने न्यायालय में किया सरेंडर, भेजा जेल
Mon, 09 Jan 2023 09:45 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:45 PM IST
सार
आलोट में सहकारी सोसायटी का शटर उठाकर खाद लूट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया था मामला। विधायक ने एक बार इंदौर और दूसरी बार जबलपुर हाईकोर्ट में जमानत की याचिका प्रस्तुत की थी लेकिन राहत नहीं मिलने के बाद किया सरेंडर।
विज्ञापन
आलोट विधायक मनोज चावला ने किया सरेंडर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलोट में सहकारी सोसायटी का शटर उठाकर खाद लूट के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस के विधायक मनोज चावला ने इंदौर के विशेष न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दें कि विधायक चावला की ओर से दो बार न्यायालय से अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी, जो कि खारिज हो गई थी।
विज्ञापन
दो बार प्रयास के बाद भी नहीं मिली राहत
खाद लूट से जुड़े इस मामले में आलोट विधायक मनोज चावला ने पूर्व में भी इंदौर के न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका प्रस्तुत की थी, लेकिन वहां पर भी याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद विधायक चावला ने एक बार फिर से अग्रिम जमानत के लिए याचिका जबलपुर हाईकोर्ट में प्रस्तुत की थी, लेकिन राहत वहां से भी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
मामले में एक और कांग्रेस नेता को नहीं मिली जमानत
विधायक चावला दो महीने से फरार चल रहे थे। अब उन्होंने खुद विशेष न्यायालय में प्रस्तुत होकर सरेंडर कर दिया है। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है। इस मामले में चावला के साथ कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन को भी अब तक जमानत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
