{"_id":"14a227a09be27406ea0981c07b845392","slug":"administration-sealed-bank-manager-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश्ाः बैंक मैनेजर और अकाउंटेंट का कमरा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश्ाः बैंक मैनेजर और अकाउंटेंट का कमरा सील
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Thu, 22 Jan 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के हरदा में जिला सहकारी बैंक मैनेजर द्वारा लिमिट से अधिक लेन-देन करने का मामला सामने आया है। मामले का पता लगने पर बैंक मैनेजर और अकाउंटेंट का कमरा सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के हरदा में स्थित जिला सहकारी बैंक में लिमिट से अधिक लेन देन के मामले की जानकारी लगने पर प्रशासन की टीम जांच करने जब बैंक पहुंची तो यहां नजारा कुछ जुदा मिला। बैंक से मैनेजर और अकाउंटेंट समेत सभी कर्मचारी गायब मिले।
विज्ञापन
बताया गया कि बुलाने पर भी मैनेजर बैंक नहीं पहुंचे। बैंक से अन्य कर्मचारी भी गायब हो गए। इसके बाद प्रशासन ने बैंक मैनेजर और एकाउंटेंट के कमरे को सील कर दिया। एडीएम और एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
