{"_id":"5877926c4f1c1b1729bab11d","slug":"a-farmer-gets-one-side-blank-500-rupee-notes-from-atm-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से निकला 500 रुपये का ब्लैंक नोट, किसान भौचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से निकला 500 रुपये का ब्लैंक नोट, किसान भौचक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Jan 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
बिना छपा हुआ नोट दिखाता किसान
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के खरगौन में एक शख्स को 500 रुपये के ऐसे नोट मिले जो केवल एक तरफ ही छापे गए थे। ऐसे नोट मिलते ही वह शख्स भौचक रह गया और बैंक जाकर इसकी शिकायत कराई।
विज्ञापन
घटना खरगौन जिले के शेगाव की है। हेमंत सोनी नाम के एक ग्रामीण ने एटीएम से 15,00 रूपये निकाले। 500 के तीन नोटों में से दो नोट एक ही तरफ छपे हुए थे। हेमंत ने इस बात की शिकायत संबंधित बैंक की शाखा में की। बैंक अधिकारी ने नोट बदल कर नए नोट हेमंत को दे दिए।
विज्ञापन
नोटों में आई गड़बड़ी पर बैंक अधिकारियों ने दलील दी ऐसे नोट रिजर्व बैंक से ही आ रहे हैं।
कुछ दिनों पहले भी मध्यप्रदेश के एक किसान के हाथ 2000 के ऐसे नोट लगे थे जिनमें गांधी जी की तस्वीर ही नदारद थी। हालांकि बाद में उसके नोट भी बैंक ने बदल दिए थे।
विज्ञापन
