फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a covid 19 patient dead body fallen from rashly moving ambulance in Madhya pradesh Vidisha

अमानवीयता: तेज रफ्तार एंबुलेंस से नीचे गिरा कोरोना मरीज का शव, अंधाधुंध गाड़ी चला रहा था ड्राइवर

Sat, 24 Apr 2021 09:03 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 24 Apr 2021 09:03 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के विदिशा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शव वाहन तेज गति से अस्पताल से बाहर निकला और स्ट्रेचर पर पड़ा शव सड़क पर जा गिरा। कम से कम दस मिनट तक ये शव सड़क पर पड़ा रहा।

विज्ञापन
a covid 19 patient dead body fallen from rashly moving ambulance in Madhya pradesh Vidisha
मध्यप्रदेश: शव वाहन से नीचे गिरा कोविड-19 मरीज का शव - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा से कोविड-19 मरीज के शव के साथ लापरवाही करने का मामला सामने आया है। ये मामला अटल बिहारी वाजयपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज का है। बता दें कि कोविड-19 मरीज के शवों को ले जाने वाली एंबुलेंस इतनी तेज गति से अस्पताल परिसर से बाहर निकली कि एक कोरोना मरीज का शव ही सड़क पर जा गिरा। 
विज्ञापन


कोरोना मरीज के शव के साथ की अमानवीय हरकत
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस एंबुलेंस में मात्र दो शवों को ही रखने की जगह है लेकिन इसमें तीन शव रखे गए थे। एंबुलेंस की रफ्तार बढ़ी तो स्ट्रेचर गेट से टकराए और एंबुलेंस का दरवाजा खुल गया। इसके बाद स्ट्रेचर पर पड़ा शव सड़क पर जा गिरा। हालात इतने बदतर हैं कि कोरोना मरीज का ये शव दस मिनट तक वहीं पड़ा रहा। 
विज्ञापन


दस मिनट तक सड़क पर पड़ा रहा शव
बता दें कि इस मेडिकल कॉलेज में भर्ती लगभग 12 मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस में कोविड मरीजों के शवों को भर-भरकर लेकर जाया जा रहा है। यही वजह है कि तेज रफ्तार से आती हुई एंबुलेंस से कोविड-19 मरीज का शव स्ट्रेचर के साथ नीचे गिर गया और दस मिनट तक सड़क पर ही पड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शव के परिवार के लोग एंबुलेंस के पीछे ही चल रहे थे, जैसे ही उन्होंने इस भयावह दृश्य को देखा वो दंग रह गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना बताए ही अस्पताल से उनके मरीजों के शवों को ले जाया जा रहा था। 


कांग्रेस नेता ने घटना को बताया अमानवीय
वहीं इस घटना पर कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले विदिशा में कल एक महिला ने इलाज के अभाव में अस्पताल के बाहर दम तोड़ दिया और आज ये दर्दनाक वीडियो सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये कितना अमानवीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed