मध्यप्रदेश : महिला ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने भगवान के प्रति बहुत सारे लोगों की श्रद्धा और भक्ति तो जरूर देखी होगी लेकिन अपनी जीभ भगवान को अर्पित करने के बारे में कम ही सुना होगा। मगर मध्यप्रदेश की 45 साल की महिला ने बुधवार को ऐसा कर दिया। इस महिला का नाम गुड्डी तोमर है। जो देवी दुर्गा की भक्त हैं और उन्होंने अपनी जीभ काटकर तारसमा गांव के बिजासेन मंदिर में चढ़ा दी। यह गांव मुरैना जिले से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जीभ चढ़ाने के बाद वह बेहाश हो गई।
महिला के पति रवि तोमर का कहना है कि उनकी पत्नी शादी के बाद से रोजाना सुबह-शाम बिजासेन मंदिर जाया करती है। उन्होंने बताया, 'हमारे तीन बेटे हैं। मेरी पत्नी देवी दुर्गा की अनन्य भक्त है। उसने गुरुवार शाम को अचानक से प्रार्थना के बाद अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी।' पोरसा पुलिस स्टेशन के थानाप्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि घटना के बाद मंदिर में मौजूद लोगों ने उन्हें मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका वहां इलाज चल रहा है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला ने अपनी श्रद्धा और भक्ति की वजह से इस तरह का कदम उठाया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी भक्त ने भक्तिवश इस तरह का कार्य किया हो। इससे पहले साल 2016 में इसी तरह की घटना हुई थी। जिसमें 11 साल की लड़की ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ा दी थी। पिछले कुछ सालों में इस तरह की तीन घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें लड़कियों ने भगवान शिव को अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी।
Morena: A woman chopped off her tongue and offered it at Bijasan Mata temple in Tarsama village, she has been admitted to hospital. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/oeMAkyISgD
— ANI (@ANI) May 10, 2018
