फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   21 percent people are not satisfied with aims service in bhopal

एम्स के मरीजों का लिया गया फीडबैक, 21 फीसदी हैं असंतुष्ट

Tue, 13 Mar 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
21 percent people are not satisfied with aims service in  bhopal

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज (एम्स) भोपाल में लोगों का फीडबैक लिया गया है। करीब तीन साल पहले जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों से फीडबैक लेने के निर्देश स्वास्थ्य संचनालय ने जारी किए थे। इसके तहत ओपीडी में आने वाले 10 फीसदी और 5 फीसदी भर्ती मरीजों से फीडबैक लिया जाना था। हालांकि अधिकतर अस्पतालों में यह फीडबैक कागजों तक ही सीमित रह गया।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार 32 फीसदी मरीज अस्पताल व्यवस्था से 'बेहद संतुष्ट' हैं। 47 फीसदी लोगों का कहना है कि वह केवल 'संतुष्ट' हैं जबकि 21 फीसदी लोगो का कहना है कि वह अस्पताल व्यवस्था से 'संतुष्ट नहीं' हैं। आपको बता दें कि यह फीडबैक 2016-17 में अस्पताल में इलाज के लिए आए लोगों से लिए गए हैं। फीडबैक करीब 6 हजार मरीजों ने दिए हैं। 
विज्ञापन


लोगों की असंतुष्टि की बात की जाए तो 28 फीसदी लोग एम्स के स्टाफ के व्यवहार से नाखुश हैं। 8 फीसदी लोग साफ सफाई, 15 फीसदी इलाज पर होने वाले खर्च और 16 फीसदी इलाज की क्वालिटी और बाकी अन्य कारणों से नाखुश हैं। जानकारी के मुताबिक 261 असंतुष्ट मरीजों में 42 फीसदी वार्ड बॉय, 34 फीसदी डॉक्टरों के व्यवहार, 10 फीसदी लोग नर्सों के व्यवहार और 9 फीसदी मरीज टेक्नीशियन के स्वभाव से नाखुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स भोपाल के डॉयरेक्टर डॉ. नितिन एम का कहना है कि ज्यादातर मरीज संतुष्ट हैं। अस्पताल जैसे ही पूरी तरह से शुरू होता है वैसे ही इलाज में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा मरीजों के सुझावों से हमें अपनी कमियां पता चलती हैं जिन्हें हम दूर भी करते हैं। इसलिए फीडबैक लिए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed