फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   2 students killed, 21 injured in bus overturns in Madhya Pradesh Panna

मध्यप्रदेश: रफ्तार बनी मौत का कारण, बस पलटने से दो छात्रों की मौत, 21 लोग घायल

Mon, 10 Feb 2020 05:35 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 10 Feb 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
2 students killed, 21 injured in bus overturns in Madhya Pradesh Panna
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के पन्ना में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर रामखिरिया गांव के पास सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार बस के पलटने से दो छात्रों की मौत हो गई और 21 अन्य लोग घायल हो गए। बृजपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे बस पन्नाखेड़ा गांव से पन्ना जा रही थी तभी वह रामखिरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से बस में सवार दो छात्रों की मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए छात्रों की पेहचान राम भरोसे और लक्ष्मण यादव के रूप में हुई है। दोनों गजना धर्मपुर गांव के निवासी हैं और 11वीं कक्षा के छात्र हैं। दोनों छात्र बृजपुर के सरकारी स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। शर्मा ने बताया कि हादसे में 15 छात्रों सहित 21 लोग घायल हो गए। बस में सवार छात्र बृजपुर स्थित अपने स्कूल में पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया और फिलहाल उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि पुलिस की गाड़ी से घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed