फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   16 people dead due to swine flu in madhya pradesh

स्वाइन फ्लू के चलते मध्य प्रदेश में 16 लोगों की मौत, 44 लोग अस्पताल में भर्ती

Sat, 02 Sep 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 02 Sep 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
16 people dead due to swine flu in madhya pradesh
स्वाइन फ्लू

मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के चलते जुलाई से लेकर अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 44 लोगों का इसके चलते अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि 1 जुलाई से लेकर 24 अगस्त तक 16 मरीजों की मौत H1N1 फ्लू के कारण हो चुकी है, जबकि 18 लोग सरकारी और 26 लोग गैर सरकारी अस्पताल में इस भर्ती हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि 1 जुलाई से लेकर अब तक 455 लोगों ने स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराया और इनमें से 101 लोगों में यह वायरस पाया गया। इस समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बैठक भी बुलाई थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दवाओं की आपूर्ति और फ्लू के मरीजों के लिए अगल वार्ड बनाने की बात कही है। गौरतलब है कि इस साल स्वाइन फ्लू के मामलों में मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के कारण कुल 1,100 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में इस फ्लू के कारण अब तक 448 लोग, जबकि गुजरात में 343 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार इस साल देश में स्वाइन फ्लू के कुल 22,186 केस सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed