फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   zoo will reopen on 9 June, 1500 visitors having online ticket can visit

नौ से खुलेगा जू, ऑनलाइन टिकट वाले 1500 दर्शक ही कर सकेंगे सैर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
zoo will reopen on 9 June, 1500 visitors having online ticket can visit
प्रतीकात्मक तस्वीर

लॉकडाउन के चलते 16 मार्च से बंद चल रहा लखनऊ जू नौ जून से दर्शकों के लिए खुलेगा। सिर्फ ऑनलाइन टिकट वाले 1500 दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा। जू दो-दो घंटों की तीन पालियों में खुलेगा और हर पाली में 500 दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा। मास्क पहनना और थर्मल चेकिंग अनिवार्य होगी। जू में दस साल से कम उम्र के बच्चों, 65 साल से अधिक बुजुर्गों और गर्भवती को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


निदेशक आरके सिंह ने शनिवार को बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद नौ जून से लखनऊ जू खुल जाएगा। प्रवेश द्वार पर फुटवॉश, हैंडवाश और सैनिटाइजर का उपयोग जरूरी रहेगा। गाइडलाइन के तहत कैंपस में किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ, गुटका, पान और तंबाकू प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


अगर कोई दर्शक पकड़ा गया तो कोविड-19 के तहत जुर्माना लगेगा। दर्शकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि फूड कोर्ट, कैंटीन, सोविनियर शॉप, प्रकृति शिक्षण केंद्र, मछली घर, रात्रि चर बाड़ा नहीं खुलेंगे। बाल रेल और बैटरी गाड़ी बंद रहेगी। प्रवेश नरही गेट से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर पाली के बाद किया जाएगा सैनिटाइज

निदेशक जू ने बताया कि जू 2 घंटे की तीन पालियों में खुलेगा। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक। दूसरी पाली 11:30 से 1:30 बजे तक। तीसरी पाली 3:00 बजे से 5:00 बजे तक। हर पाली के बाद जू को सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed