कोविड के दौर में हमारी ऑनलाइन निर्भरता बढ़ी है और इसके साथ बढ़े हैं साइबर अपराध के खतरे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसका शिकार हो रहे हैं। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे खुद भी सजग रहें और घर के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। इसके लिए जितना हो सके पढ़ें, साइबर विशेषज्ञों से राय लें, ऐसी किसी वेबिनार का हिस्सा बनें।
{"_id":"5fa291588ebc3e9bfe29e175","slug":"zindgi-master-class-season-2-amar-ujala-and-unicef-webinar-series-on-cyber-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूचनाओं के ऑनलाइन आदान-प्रदान में सजग रहें युवा, विशेषज्ञों ने दिए ये टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचनाओं के ऑनलाइन आदान-प्रदान में सजग रहें युवा, विशेषज्ञों ने दिए ये टिप्स
Wed, 04 Nov 2020 05:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
अमित दुबे, राहुत दत्त व त्रिवेणी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी मास्टर क्लास सीजन 2
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे ही कई महत्वपूर्ण सुझाव साइबर विशेषज्ञों ने जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 की वेबिनार मेें दिए। अमर उजाला व यूनिसेफ की ओर से आयोजित वेबिनार का अमर उजाला फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया गया।
प्रो. त्रिेवेणी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल से जुड़ी छोटी-छोटी बातें रखें ध्यान
एसपी साइबर सेल, यूपी पुलिस प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बच्चों व युवाओं को बताया कि अपना फोन अपने पास रखें, किसी को इस्तेमाल न करने दें। पिनकोड या पैटर्न से लॉक रखें। जीपीएस डिसेबल और कैमरा सेटिंग को जीओ टैगिंग को डिसेबल करके रखें। कभी भी पुरस्कार जीतने वाले मैसेज व फोन पर भरोसा न करें।

अमित दुबे
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर सुरक्षा उपाय जरूरी
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट अमित दुबे ने साइबर अपराध के नए तरीके बताते हुए फेसबुक सिक्योरिटी को लेकर युवाओं को सजग किया। फेसबुक का पासवर्ड नियमित अंतराल पर बदलें। अपने आपको टू लेवल फेसबुक लॉगइन सिक्योरिटी में पंजीकृत करें। जब कभी आप किसी अन्य डिवाइस पर लॉगइन करें तो वन टाइप पासवर्ड का इस्तेमाल करेें।

राहुल दत्त अवस्थी
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य जांच की तरह प्राइवेसी जांच जरूरी
शिकागो से वेबिनार का हिस्सा बने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर व मूल रूप से लखनऊ निवासी राहुल दत्त अवस्थी ने कहा कि जिस तरह से हर तीन महीने में अपनी स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है, उसी तरह से साइबर सिक्योरिटी चेकअप भी जरूरी है। अपना पासवर्ड, अपने अकाउंट वगैरह समय-समय पर जांच करते रहे।