उद्यम शुरू करने के अवसरों से रूबरू हुए युवा, विशेषज्ञ बोले- योजनाओं व प्लेटफॉर्म की कमी नहीं, शुरुआत करें आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला व यूनिसेफ की ओर से आयोजित वेबिनार का विषय था कोविड और उद्यम : अवसर और चुनौतियां। इस पर जानकारी देने के लिए जाइंट कमिश्नर, एक्सपोर्ट पवन अग्रवाल, सीआईआई-यूपी के चेयरमैन अंकित गुप्ता, उद्यमिता विकास संस्थान की सदस्य ममता चौहान मौजूद थीं। वेबिनार में मेरठ के युवाओं सलोनी कंसल, शिवम, नंदिनी और अंजलि पुंडीर के साथ-साथ प्रदेशभर के स्कूल-कॉलेज, एनएसएस के युवाओं ने भी हिस्सा लिया।
प्रोजेक्ट तैयार करके विभाग के पास आएं
वेबिनार की शुरुआत में ममता चौहान ने एक उद्यमी के लिए जरूरी योग्यता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहले अपनी रुचि को समझें, योजना बनाएं और उसके लिए जरूरी ट्रेनिंग पर जरूर काम करें। योजनाएं भी हैं, अवसर भी, जरूरत इसका लाभ लेकर आगे बढ़ने की है।
अंकित गुप्ता ने बताया कि सीआईआई के साथ-साथ कई संस्थाएं, प्रबंध संस्थान, विश्वविद्यालयों में मेंटरशिप सेल काम करती है। उद्यम शुरू करने के इच्छुक युवा, अपने प्रोजेक्ट पर इनकी मदद ले सकते हैं। आने वाला वक्त उद्यमियों के लिए बेहतर अवसर लेकर आ रहा है, हमें इसमें आगे बढ़ने की जरूरत है।
पवन अग्रवाल ने एक जिला एक उत्पाद के साथ-साथ, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर जिले में जिला उद्योग केन्द्र पर सारी योजनाओं का ब्यौरा मिलता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार पोर्टल पर योजनाएं व नीतियों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है। प्रदेश के युवा अपना प्रोजेक्ट तैयार करके विभाग के पास आएं, उन्हें स्वरोजगार के लिए हर संभव मदद दी जाएगी।
‘मैं हूं कोरोना योद्धा’ प्रतियोगिता में हिस्सा लें, जीतें पुरस्कार
इन बातों का रखें ध्यान
- वीडियो में पहले अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर बताएं।
- इसके बाद बताएं कि कोविड के दौरान कौन सी समस्या आई, उसे दूर करने के लिए आपने क्या तरीका अपनाया और उसका असर क्या रहा।
- आपने सामुदायिक सेवा किस तरह से की, क्या आपकी मदद से किसी को संबल मिला।