फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Zilla Panchayat President in Rae Bareli to become an independent King Maker in the election

रायबरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय बनेंगे किंग मेकर

Fri, 07 May 2021 12:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 May 2021 12:33 PM IST
सार

डीडीसी पद के चुनाव परिणाम आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर बदल गई है। बदले समीकरण में अध्यक्ष पद की कुर्सी बिना निर्दलीयों के सहारे किसी के हाथ नहीं लग पाएगी।

विज्ञापन
Zilla Panchayat President in Rae Bareli to become an independent King Maker in the election
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडीसी पद के चुनाव परिणाम आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर बदल गई है। बदले समीकरण में अध्यक्ष पद की कुर्सी बिना निर्दलीयों के सहारे किसी के हाथ नहीं लग पाएगी। ऐसे में अब निर्दलीय विजेता प्रत्याशी ही किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे। गांधी परिवार के गढ़ में सपा ने दमखम दिखाते हुए १२ सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस ने नौ-नौ सीटें अपनी झोली में डाली हैं। पंचायत चुनाव में बसपा कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई, जबकि २२ निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीतकर राजनीति के दिग्गजों को चौंका दिया है।

विज्ञापन


जिस तरह चुनाव परिणाम आए हैं, उससे जाहिर है कि जिला पंचायत चुनाव में कड़ा मुकाबला होने वाला है। चुनाव परिणाम आने के बाद अब अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए गुणाभाग का दौर शुरू हो गया है। ५२ सीटों वाली जिला पंचायत में किसी दल को पूरा बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में भाजपा, सपा और कांग्रेस को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपने उम्मीदवार की ताजपोशी चाहिए तो उसे निर्दलीयों को अपने पाले में करना ही होगा। हालांकि भाजपा शुरू से ही यह कहती आई है कि अबकी बार जिला पंचायत अध्यक्ष उसकी पार्टी का ही होगा। अब यह तो आने वाला वक्त बताएगा कि कौन दल किस पर भारी पड़ता है।
विज्ञापन


नफा नुकसान खोजने में जुटे दलीय नेता
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए भाजपा संगठन ने सभी ५२ सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन उसे केवल नौ सीटें ही हासिल हुई। कांग्रेस ने ३४ और सपा ने ३५ उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें सबसे ज्यादा फायदा सपा को हुआ है। बसपा ने ३२ सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। सबसे हैरत की बात ये रही कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। हालांकि २२ निर्दलीयों में बसपा का दावा है कि उसके भी चार उम्मीदवार जीते हैं। अब इन दलों के वरिष्ठ नेता समीक्षा में करने जुट गए हैं कि चुनाव में हार की क्या वजह रही। कहां नफा और कहां नुकसान हुआ है, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन को और नए सिरे से काम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं प्रमुख दलों के अध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल का कहना है कि सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें नौ विजयी हुए हैं। इसमें से छतोह द्वितीय सीट से बृजलाल पासी चुनाव जीते हैं, लेकिन मतगणना से पहले ही उनका निधन हो गया था। इस सीट पर दोबारा चुनाव होगा। उनका दावा है कि कई सीटों पर उम्मीदवार जीते हैं, जो भाजपा के ही हैं। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में वे पार्टी का साथ देंगे और जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा।

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है कि पार्टी समर्थित उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। १२ सीटें जीतकर सपा ने नई ताकत दिखाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में विजेताओं की क्या भूमिका रहेगी, इसका निर्णय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी का कहना है कि सांसद सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के निर्देश पर उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी की जाएगी। उनका कहना है कि जिन सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारे थे, लेकिन वहां पर पार्टी के ही लोगों ने चुनाव लड़़ा और जीत हासिल की। यह सब कांग्रेस के साथ हैं। बसपा जिलाध्यक्ष बालकुमार का कहना है कि कई उम्मीदवार बसपा के भी जीते हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अध्यक्ष के चुनाव में बसपा की भूमिका तय की जाएगी।

रायबरेली के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य

वार्ड का नाम विजयी उम्मीदवार

अमावां प्रथम जीतेंद्र कुमार

अमावां द्वितीय आरती सिंह

अमावां तृतीय आलोक कुमार

महराजगंज प्रथम विक्रंात अकेला

महराजगंज द्वितीय आरती

शिवगढ़ प्रथम अनुपमा

शिवगढ़ द्वितीय अंजलि रावत

शिवगढ़ तृतीय विनय वर्मा

बछरावां प्रथम दयावती

बछरावां द्वितीय दीपिका सिंह

बछरावां तृतीय मिथलेश

हरचंदपुर प्रथम राघवेंद्र प्रताप सिंह.

हरचंदपुर द्वितीय रामकुमार

हरचंदपुर तृतीय शिवदेवी

सतांव प्रथम शीतला प्रसाद

सतांव द्वितीय मो. शरीफ

सतांव तृतीय अनीता

खीरों प्रथम बृजेश कुमार

खीरों द्वितीय मालती सिंह

खीरों तृतीय रेनू सिंह

सरेनी प्रथम अजय कुमार सिंह

सरेनी द्वितीय मेसर जहां

सरेनी तृतीय प्रिया सिंहं

सरेनी चतुर्थ गौरव सिंह

लालगंज प्रथम सुनील

लालगंज द्वितीय नीतू देवी

लालगंज तृतीय आशीष कुमार

डलमऊ प्रथम सत्येंद्र कुमार

डलमऊ द्वितीय कोमल यादव

डलमऊ तृतीय वीरेंद्र यादव

डलमऊ चतुर्थ अशोक कुमार

दीनशाह गौरा प्रथम अनीता वर्मा

दीनशाह गौरा द्वितीय संतोष कुमार सिंह

जगतपुर राकेश कुमार सिंह

ऊंचाहार प्रथम आदर्श कुमार वाजपेयी

उंचाहार द्वितीय शैलेंद्र कुमार गुप्ता

उंचाहार तृतीय शीला

रोहनियां प्रथम रंजना चौधरी

रोहनियां द्वितीय कंचन सरोज

सलोन प्रथम किरन

सलोन द्वितीय माया देवी

सलोन तृतीय अयोध्या प्रसाद

सलोन चतुर्थ शीला देवी

छतोह प्रथम राजकुमारी

छतोह द्वितीय बृजलाल (निधन)

डीह प्रथम शेर बहादुर सिंह

डीह द्वितीय विनोद कुमार

डीह तृतीय आशुतोष सिंह

राही प्रथम गायत्री यादव

राही द्वितीय उदय सिंह यादव

राही तृतीय देशराज

राही चतुर्थ रेखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed