{"_id":"60979ab04906530ab209cf18","slug":"zila-panchayat-chief-and-block-pramukh-election-will-not-be-held-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फिलहाल सरकार नहीं कराएगी जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फिलहाल सरकार नहीं कराएगी जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव
Sun, 09 May 2021 02:58 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 May 2021 02:58 PM IST
सार
पंचायत चुनाव हो चुके हैं और अब गांवों में नई सरकारों के गठन की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए सभी दलों ने अपना गुणा भाग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव कराने का फिलहाल सरकार का कोई इरादा नहीं है। पहले कोविड पर नियंत्रण करना होगा।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव हो चुके हैं और अब गांवों में नई सरकारों के गठन की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए सभी दलों ने अपना गुणा भाग शुरू कर दिया है। वहीं सूबे के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने इस चुनाव की संभावनाओं को नकार दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा इस समय सरकार का पूरा ध्यान कोरोना नियंत्रण पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव भी हाई कोर्ट के निर्देश पर कराने पड़े। क्योंकि इस समय स्थितियां ठीक नहीं हैं तो ऐसे में इन पदों पर भी चुनाव कराना तर्कसंगत नहीं होगा।
विज्ञापन