फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   YouTuber enters school, films teacher's video, demands Rs 1.50 lakh

Lucknow News: यूट्यूबर ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका का बनाया वीडियो, 1.50 लाख रुपये मांगे

Tue, 16 Dec 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
YouTuber enters school, films teacher's video, demands Rs 1.50 lakh
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय राम आसरे पुरवा में तैनात सहायक शिक्षिका नम्रता सिंह ने एक यूट्यूबर पर स्कूल में घुसकर उनका वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। 1.50 लाख रुपये वसूली मांगने का भी आरोप है। पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिक्षिका के अनुसार आठ सितंबर को वह, अनुदेशक राजेंद्र शुक्ला और शिक्षिका सरिता सिंह स्कूल में थे। आरोप है कि दोपहर करीब 2:40 बजे एक महिला यूट्यूबर बिना अनुमति उन्हें धमकाते हुए स्कूल में घुसी और जबरन उनका और स्कूल का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कोई आपत्तिजनक सामग्री न मिलने पर यूट्यूबर ने छुट्टी होने पर बहला-फुसलाकर बच्चों से उनके खिलाफ झूठी बातें बुलवाकर रिकॉर्ड कर लीं।
विज्ञापन


सहायक शिक्षिका ने बताया कि अगले दिन उन्हें यूट्यूब पर अपना वीडियो दिखाई पड़ा। आरोप है कि जब उन्होंने यूट्यूबर के कैमरामैन को कॉल कर वीडियो हटाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि दोपहर 2:13 बजे यूट्यूबर ने अनुदेशक राजेंद्र शुक्ला को कॉल कर वीडियो हटाने के बदले 1.50 लाख रुपये मांगे। परेशान होकर पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed