फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   married woman took her own life by consuming poisonous substance in Raebareli

रायबरेली: 10 महीने पहले हुई थी शादी, तीन महीने से पति से चल रही थी अनबन; विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 18 Sep 2026 07:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

रायबरेली में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 10 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। तीन माह से पति से अनबन चल रही थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
married woman took her own life by consuming poisonous substance in Raebareli
विवाहिता की मौत के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के रायबरेली में शिवगढ़ क्षेत्र के रायपुर मजरे बैंती गांव में बृहस्पतिवार देर शाम विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को गांव शव आने पर परिवार के लोग बिलख पड़े। विवाहिता ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसकी जानकारी परिवार के लोगों को भी नहीं है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


बताया गया कि काजल (20) पुत्री रामसागर की शादी 10 माह पूर्व नवंबर में गंगाखेड़ा मजरे ढोढ़वापुर निवासी शिवम से हुई थी। काजल और उसके पति शिवम के बीच पिछले तीन माह से किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था। इसी कारण काजल अपने मायके में पिता के साथ रह रही थी। बृहस्पतिवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। 
विज्ञापन


वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शुक्रवार शाम को जब शव गांव पहुंचा तो परिवार में रोना पिटना मच गया। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। थानाध्यक्ष से जानकारी की जा रही है। तहरीर यदि दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed