{"_id":"6aad6eed71cf46e0c70b5e67","slug":"daily-allowance-for-prd-personnel-increased-and-cashless-medical-treatment-also-to-be-provided-in-up-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज भी मिलेगा: शासनादेश जारी किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज भी मिलेगा: शासनादेश जारी किया गया
Fri, 18 Sep 2026 10:33 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:33 PM IST
सार
यूपी में पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता बढ़ गया है। साथ ही उन्हें कैशलेस इलाज भी मिलेगा। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पीआरडी जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों का दैनिक ड्यूटी भत्ता अब 600 रुपये प्रतिदिन हो गया है। उन्हें और उनके आश्रित परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक की नकद रहित चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। यह नई व्यवस्था शुक्रवार को शासनादेश जारी होने के साथ लागू हुई है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष अप्रैल में भत्ता 395 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया था। अब इसमें 100 रुपये की और वृद्धि हुई है। वर्तमान में 31,130 पीआरडी स्वयंसेवक पंजीकृत हैं। इनके लिए 3000 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर करीब 9.34 करोड़ रुपये सालाना खर्च आएगा।
विज्ञापन
यह नकद रहित इलाज आयुष्मान योजना के तहत राजकीय और निजी अस्पतालों में मिलेगा। सुविधा के लिए स्वयंसेवक को वित्तीय वर्ष में कम से कम तीन माह ड्यूटी करनी होगी। यह लाभ केवल सेवाकाल तक मान्य रहेगा।
विज्ञापन