{"_id":"6aad6600e55a35656a0958c3","slug":"first-round-of-counselling-for-neet-ug-2026-to-be-held-again-revised-schedule-released-following-hc-order-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट यूजी 2026: फिर होगी पहले चरण की काउंसलिंग, च्वाइस फिलिंग शुरू; हाईकोर्ट के आदेश पर संशोधित समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट यूजी 2026: फिर होगी पहले चरण की काउंसलिंग, च्वाइस फिलिंग शुरू; हाईकोर्ट के आदेश पर संशोधित समय सारिणी जारी
Fri, 18 Sep 2026 09:57 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:57 PM IST
सार
नीट यूजी 2026 के लिए पहले चरण की काउंसलिंग फिर से होगी। इसके लिए च्वाइस फिलिंग शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
नीट यूजी-2026 के माध्यम से एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए हुई पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग रद्द कर दी गई है। अब यह दोबारा कराई जा रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने काउंसिलिंग की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन
इसके तहत अभ्यर्थियों को फिर से च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग का अवसर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग 18 सितंबर को शाम 5 बजे से शुरू हो गई है, जो 21 सितंबर को शाम 5 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
इसके बाद 22 सितंबर को सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थी 23 से 26 सितंबर के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड कर संबंधित संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 7 सितंबर का सीट आवंटन अमान्य होगा।
विज्ञापन