{"_id":"673ccd2b166dc27134072ce3","slug":"youtuber-beaten-for-making-video-case-against-five-lucknow-news-c-13-knp1002-959420-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वीडियो बनाने पर यूट्यूबर को पीटा, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वीडियो बनाने पर यूट्यूबर को पीटा, पांच पर केस
Tue, 19 Nov 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। सिसेंडी में लगे हटिया मेले में महिलाओं का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों ने डंडे व बेल्ट से यूट्यूबर को पीट दिया। उसके पिता ने मंगलवार रात थाने में केस दर्ज कराया है।
उन्नाव के कंचनपुर असोहा के रहने वाले गुलशन यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उनके मुताबिक रविवार को सिसेंडी के मीनापुर में लगे हटिया मेला में वह मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे। इस बीच एक युवक ने महिलाओं का वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मोबाइल फोन छीन लिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोपी युवक ने फोन कर साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई लोग वहां पहुंच गए और गुलशन को डंडे व बेल्ट से पीट दिया। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि मंगलवार को यूट्यूबर के पिता की तहरीर पर मीनापुर गांव के अतुल यादव, सचिन यादव, बऊवा यादव, सुनील यादव व आसिम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।