फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth's body found hanging from tree, uproar ensues

Lucknow News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हंगामा

Sun, 28 Jun 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from tree, uproar ensues
सनेही की फाइल फोटो।
नगराम। कुबहरा गांव में शनिवार सुबह 18 वर्षीय सनेही का शव घर के बाहर नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो घरवालों ने दो लोगों पर सनेही की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। माैके पर बवाल बढ़ता देख एसीपी मोहनलालगंज राजेश सिंह पहुंचे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सनेही आंखों से दिव्यांग था। वह मां सरोजनी के साथ रहता था। शनिवार को ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी।
थाना अध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि सनेही के पिता सुखराम का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां सरोजनी हैं, जो दृष्टिबाधित हैं। सनेही की तीनों बहनें सन्नो, ऊषा और निशा का विवाह हो चुका है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed