फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth voters may change result of up assembly election

युवा वोटर ही तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत

Thu, 02 Feb 2017 02:55 PM IST
ज्ञान सक्सेना /अमरउजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना /अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Feb 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
youth voters may change result of up assembly election
डेमो

राजधानी की नौ विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 18 से 29 साल के युवा वोटर करेंगे। अधिसंख्य सीटों पर इस आयुसीमा के 25-30 फीसदी वोटर हैं। मतदान करने के मामले में इनकी अप्रत्याशित संख्या किसी भी ओर बाजी पलट सकती है।

विज्ञापन


सियासी दलों ने भी इस वर्ग के महत्व को समझते हुए इन्हें जोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। राजधानी के 35.11 लाख वोटर इस बार नौ विधान सभा सीटों से अपना विधायक चुनेंगे।
विज्ञापन


इसमें सर्वाधिक 495782 मतदाता सरोजनीनगर विधान सभा सीट पर और सबसे कम 340186 वोटर मलिहाबाद सीट पर वोटिंग करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में शत-प्रतिशत युवाओं को जोड़ने के अभियान के तहत बड़ी संख्या में 18 से 29 साल के वोटरों के नाम शामिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मतदाताओं में इनकी 25 फीसदी हिस्सेदारी को देखते हुए ही हर विधान सभा सीट पर हार-जीत तय करने में इनकी भूमिका को प्रत्याशियों के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दल भी अहम  मानते हैं। इसलिए 18 से 29 आयु के वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने को प्रचार के विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं। 

महिला वोटरों का साथ पाना भी अहम

youth voters may change result of up assembly election
डेमो

18 से 29 आयु के कुल 859688 मतदाताओं में से 398089 महिला वोटर हैं। किसी भी प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने में इनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इनमें सर्वाधिक युवा महिला वोटर सरोजनीनगर में हैं।

इसीलिए भाजपा ने यहां से महिला प्रत्याशी को उतारा है। कैंट विधान क्षेत्र की वोटर लिस्ट में शामिल इस आयुसीमा के कुल 80488 वोटरों में से करीब पचास फीसदी महिला वोटर हैं। इसीलिए यहां भी भाजपा व सपा दोनों ने ही इस बार महिला प्रत्याशी के दम पर ही जीत का दांव चला है।

18 से 29 आयु वर्ग में शामिल कुल 859688 मतदाताओं में 18 से 19 साल की आयु सीमा के 37103 ऐसे युवा वोटर भी रहेंगे जो पहली बार जनप्रतिनिधि चुनने को मतदान में हिस्सेदारी करेंगे।

इनमें 21747 पुरुष और 15356 महिला वोटर शामिल हैं। इनमें मलिहाबाद में 4297, बीकेटी में 6028, सरोजनीनगर में 5706, पश्चिम में 2978, उत्तर में 3116, पूर्व मेें 3548, मध्य में 2758, कैंट में 2976 और मोहनलालगंज में 5696 फर्स्ट टाइम वोटर मतदान में शामिल होंगे।

यह है आंकड़ा

youth voters may change result of up assembly election
डेमो - फोटो : demo pic
विधान सभा                 कुल वोटर                18-29 साल के वोटर
मलिहाबाद                    340186                      93125
बीकेटी                          395195                      106644
सरोजनीनगर                495782                      125933
पश्चिम                          387327                      87056
उत्तर                             398913                      95488
पूर्व                               307379                       93156
मध्य                            366303                        76440
कैंट                               366394                        80488
मोहनलालगंज                 340411                      101358
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed