फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth shot dead in Amethi in minor dispute

अमेठी में मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 10 Jan 2021 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 10 Jan 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Amethi in minor dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मुसाफिरखाना (अमेठी) में मामूली विवाद के बाद क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक को बचाने दौड़े परिवारीजनों को भी पीटा। पिटाई में मृतक की पत्नी व भाई घायल हो गए। आरोपियों ने कार व अन्य सामान तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अढनपुर निवासी सुरेंद्र पांडेय की गांव के ही रघुनंदन सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रघुनंदन का पुत्र अभिषेक ऊर्फ चुन्नू उनके दरवाजे के सामने से तेज रफ्तार बाइक लेकर निकला तो सुरेंद्र ने उसका विरोध किया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद अभिषेक अपने परिवार के कई अन्य लोगों के साथ सुरेंद्र के घर पहुंचा। आरोपियों ने पहुंचते ही सुरेंद्र को गोली मार दी। गोली लगने पर सुरेंद्र जमीन पर गिर पड़े। परिवार वाले दौड़े तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। घर में तोडफ़ोड़ करने के साथ वहां मौजूद एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब आरोपी मौके से हटे।
विज्ञापन


सीओ मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने सुरेंद्र (40) को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद गांव में एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूचना पर एसपी दिनेश सिंह व एएसपी दयाराम सरोज भी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। एएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी इंद्रावती व भाई सत्येंद्र घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है फिर भी पीड़ित पक्ष के मौखिक बयान के आधार पर गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। मामूली विवाद में दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed