फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth said job could be obtained due to fair recruitment receiving appointment letter of forest inspector

नियुक्ति पत्र पाकर बोले युवा: निष्पक्ष भर्ती होने से मिल सकी नौकरी, पहले लेखपाल और अब वन दरोगा में हुआ चयन

Fri, 22 Nov 2024 09:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Nov 2024 09:22 PM IST
सार

वन दरोगा का नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं ने कहा कि निष्पक्ष भर्ती होने से नौकरी मिल सकी है। पहले लेखपाल और अब वन दरोगा में चयन हुआ है। आज महिलाएं डरती नहीं हैं बल्कि उनको नौकरी मिल रही है।  

विज्ञापन
youth said job could be obtained due to fair recruitment receiving appointment letter of forest inspector
वन दरोगा का नियुक्ति पत्र पाकर बोले युवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रोजगार को लेकर काफी संजीदा दिख रही है। रोजगार की दिशा में ध्यान देने पर युवाओं ने योगी सरकार को सराहा है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पहले लेखपाल की भर्ती पूरी करके हजारों युवाओं को नौकरी दी गई। अब वन दरोगा की भर्ती पूरी करके नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। इससे युवाओं में सकारात्मक असर हुआ है। 

विज्ञापन


बताते चलें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नवनियुक्त वन दरोगाओं ने प्रदेश में चल रहे मिशन रोजगार की सराहना की। कहा कि सीएम योगी की वजह से आज प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिल रही हैं।

विज्ञापन

निर्णय लेना है कि कौन सी नौकरी सेलेक्ट करूं

कानपुर देहात की कीर्ति सिंह का चयन वन दारोगा के पद पर हुआ है। उन्होंने भी अपना नियुक्ति पत्र प्रप्त किया। उन्होंने कहा कि इसी सरकार ने मुझे इसके पहले लेखपाल के पद पर नियुक्ति दी थी। आज फिर से दूसरी नौकरी मिल रही है। अब निर्णय लेना है कि कौन सी नौकरी सेलेक्ट करूं। 

कहा कि योगी सरकार युवाओं व महिलाओं के साथ खड़ी है। पहले घर से निकलने में डर लगता था। आज सरकारी विभाग में नियुक्तियां मिल रही हैं। ये नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से की जा रही हैं। इसीलिए पढ़ाई करने वाले छात्रों को नौकरी मिल रही हैं। 

विज्ञापन

...इसलिए 140 महिलाएं बन पाईं वन दारोगा

नियुक्ति पत्र लेने पहुंची श्वेता सक्सेना ने कहा कि जहां तक उन्हें पता है, अब तक ऐसी कोई सरकार नहीं आई जिसने बहुत निष्पक्ष तरीके से परीक्षा संपन्न कराई हो। लेकिन, योगी सरकार प्रदेश में पारदर्शी तरीके से नियुक्ति करा रही है। किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हुआ है। सीएम महिलाओं को आगे बढ़ाने का पूरा अवसर दे रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज 140 महिलाएं वन दारोगा बन पाईं हैं।

youth said job could be obtained due to fair recruitment receiving appointment letter of forest inspector
वन दरोगा का नियुक्ति पत्र पाकर बोले युवा - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के शिवेंद्र कांत सिंह भी वन दारोगा के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से कराई जा रही हैं, इसी का नतीजा है कि मैं और मेरे जैसे कई नौवजवान आज वन दारोगा बन पाए। मैं बेहद खुश हूं। मुझे रिश्वत के नाम पर एक रुपये भी नहीं देना पड़ा।

 

समयबद्ध तरीके से कराई गई भर्ती

वाराणसी के शशांक सिंह भी वन दारोगा के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने भी नियुक्ति में सरल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के लिए सीएम और अधिनस्त सेवा चयन आयोग का आभार जताया। कहा कि प्रारंभिक परीक्षा हो या मुख्य परीक्षा। फिजिकल टेस्ट या फिर मेडिकल टेस्ट सभी में निष्पक्षता के साथ काम हुआ। समयबद्ध तरीके से भर्ती कराई गई। 

गाजियाबाद की कीर्ति सिंह ने भी वन दारोगा का नियुक्त पत्र लिया। इसे पाकर वह काफी खुश दिखीं। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा से लेकर नियुक्ति पत्र तक में पारदर्शी एवं निष्पक्षता के साथ काम हुआ। नियुक्ति के लिए मुझे किसी से सिफारिश नहीं करनी पड़ी। न ही कोई शुल्क नहीं देना पड़ा। उन्होंने अपने कार्यों व अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही। 

बिना किसी शुल्क के मिला रोजगार

जौनपुर जिले के रहने वाले नवीन दुबे को नियुक्ति पत्र मिला तो वह खुश हो गए। ईमानदारी से संपन्न हुई भर्ती के लिए सरकार और आयोग की सराहना की। कहा कि कम समय में युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार अच्छा काम कर रही है। बिना किसी शुल्क के आज रोजगार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed