{"_id":"661ad1916f0f4d0ea00aaaf4","slug":"youth-returning-from-tilak-dies-in-accident-raebareli-news-c-101-1-slko1032-113223-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तिलक से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तिलक से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Sun, 14 Apr 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात मौसेरे भाई के तिलक समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात उसका शव खून से लथपथ पाया गया।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर निवासी प्रदीप कुमार गौतम (25) शुक्रवार को अपने मौसेरे भाई रजोले निवासी रुद्रनगर महराजगंज के तिलक समारोह में शामिल होने गया था। खाना खाने के बाद वह बाइक से लौट रहा था। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़ी के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। रात करीब 12 बजे पुलिस उसे मृत अवस्था में कोतवाली लाई। उसकी पहचान का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सोशल मीडिया के जरिए जानकारी होने पर घर वालों ने कोतवाली पहुंचकर उसकी पहचान की। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।