फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth poets will get Gopal das Neeraj Samman in Uttar Pradesh.

यूपी: नवोदित कवियों को मिलेगा गोपाल दास नीरज सम्मान, 20 अगस्त से कर सकते हैं आवेदन

Thu, 19 Aug 2021 10:55 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Aug 2021 10:55 AM IST
सार

पुरस्कृत कवियों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। कुल पांच पुरस्कार के लिए आवेदक 20 अगस्त से 19 सितंबर तक उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान 721-722, सातवां तल, इंदिरा भवन, लखनऊ आवेदन भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Youth poets will get Gopal das Neeraj Samman in Uttar Pradesh.
कवि गोपाल दास नीरज के सम्मान में दिया जाएगा पुरस्कार।

विस्तार

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की ओर से नवोदित कवियों को गोपाल दास नीरज सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। संस्थान की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। संस्थान अध्यक्ष डॉ. राजनारायण शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर यह सम्मान हिंदी भाषा में प्रकाशित पुस्तकों, सम्मान गीत, मुक्तक, हिंदी गजल, छंदबद्ध कविता में प्रकाशित पुस्तकों पर दिया जायेगा। रचनाकार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन


पुरस्कृत कवियों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। कुल पांच पुरस्कार के लिए आवेदक 20 अगस्त से 19 सितंबर तक उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान 721-722, सातवां तल, इंदिरा भवन, लखनऊ आवेदन भेज सकते हैं। अधिक जानकारी  www.upbhashasansthan.co.in देख सकते हैं।
विज्ञापन


इसी तरह भाऊराव देवरस सेवा न्यास इच्छुक युवा साहित्यकारों की प्रकाशित मौलिक पुस्तकों के लिए सम्मान देगा। संयोजक डॉ. विजय कुमार कर्ण ने बताया कि साहित्यकार अपनी मौलिक पुस्तकों की चार प्रतियां, जीवनवृत्त व आयु प्रमाण पत्र प्रविष्टि के साथ भेजें। उनकी आयु 40 वर्ष से अधिक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरस्कार हिंदी में लिखित काव्य, कथा साहित्य, बाल साहित्य, पत्रकारिता व संस्कृत भाषा में होनी चाहिए। साहित्यकार को कुल छह पुरस्कार मिलेंगे। इसमें दस हजार रुपये की राशि दी जाएगी। अपनी कृति बायोडाटा के साथ 31 अगस्त तक भाऊराव देवरस सेवा न्यास, सी-91, निराला नगर, लखनऊ के पते पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed