फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth murdered by knife, father gave Tahrir accusing son-in-law of murder

Luckow News : युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए दी तहरीर

Fri, 09 Sep 2022 02:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Sep 2022 02:07 PM IST
सार

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सूचना पर पड़ोसी करन तिवारी के साथ किसान पथ के पास पहुंचे। वहां सड़क किनारे बेटे का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला। बेटे के शरीर पर चाकू और के निशान थे।

विज्ञापन
Youth murdered by knife, father gave Tahrir accusing son-in-law of murder
लखनऊ में युवक की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में सरोजिनी नगर इलाके के मुल्ल आहीखेड़ा के रोहित (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव किसान पथ पर बृहस्पतिवार देर रात खून से लथपथ मिला। रोहित के पिता ने दामाद  के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


निजी कंपनी में काम करने वाले वीरेंद्र सिंह बुंदेला सरोजनीनगर सोसाइटी रोड मुल्लाहीखेड़ा में सरोज कुमार पाल के मकान में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम वीरेंद्र का बेटा रोहित घर से बाइक से निकला था। रात किसान पथ के पास खून से लथपथ हालत में रोहित का शव पड़ा मिला। यह देख पड़ोसी ने फोन कर पिता को सूचना दी।

विज्ञापन

 

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सूचना पर पड़ोसी करन तिवारी के साथ किसान पथ के पास पहुंचे। वहां सड़क किनारे बेटे का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला। बेटे के शरीर पर चाकू और के निशान थे। आनन फानन बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र सिंह ने रोहित के जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या की कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed