{"_id":"6aab07e7fda0c4f7d30af7b4","slug":"aktu-details-of-financial-model-provided-to-incubation-center-lucknow-news-c-13-lko1025-1923333-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: इनक्यूबेशन सेंटर को वित्तीय मॉडल की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: इनक्यूबेशन सेंटर को वित्तीय मॉडल की दी जानकारी
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) और अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य इनक्यूबेशन सेंटरों को उनके वित्तीय मॉडल स्थापित करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करना था।
राजीव मुखर्जी फाउंडिंग पार्टनर, मिराई वेंचर ने प्रतिभागियों को इनक्यूबेशन केंद्रों की वित्तीय स्थिरता, प्रभावी वित्तीय मॉडल तथा विभिन्न वित्त पोषण रणनीतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी व व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। इसके बाद इनक्यूबेशन केंद्रों की ब्रांडिंग, पोजिशनिंग, आउटरीच, डिजिटल उपस्थिति एवं हितधारक संवाद विषय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
डॉ. मुकेश केस्तवाल मुख्य नवाचार अधिकारी, आई-हब अवध, आईआईटी रोपड़ ने इनक्यूबेशन केंद्रों को ब्रांड पहचान विकसित करने, डिजिटल माध्यमों के प्रयोग तथा हितधारकों के साथ संवाद स्थापित करने के संबंध में जानकारी दी। अंतिम दिन प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए। इस अवसर पर निदेशक केशव सिंह, महीप सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वंदना शर्मा, आदि उपस्थित थे।